केडी गेट चौड़ीकरण का विवाद; गैलरी हटाने पहुंची नपा टीम के स्थान पर भाजपा और कांग्रेसी आपस में भिड़े

भाजपा पार्षद और कांग्रेस पार्षद पति के बीच विवाद हुआ, हंगामे के बाद स्थिति शांत हुई

उज्जैन, अग्निपथ। केडी गेट चौड़ीकरण के मामले में मंगलवार को कांग्रेस पार्षद पति और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद हो गया। हंगामे के चलते काम रोक दिया गया था। मामले में निगम ने लोगों को गैलरी तोडऩे का 24 घंटे का समय दिया है। इसके बाद निगम खुद गैलरी तोड़ेगा।

मंगलवार को सुबह नगर निगम की टीम केडी गेट चौड़ीकरण के तहत पोल लगाने के लिए स्थानीय लोगों की गैलरी तोडऩे पहुंची थी। जहां विवाद हो गया। लोगों की सूचना पर कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी और उनके पति राजेश त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। जहां उन पर पार्षद गब्बर भाटी और गेहलोत ने काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में आपने ही चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसको लेकर पार्षद पति राजेश त्रिवेदी और गब्बर भाटी, गेहलोत के बीच विवाद हो गया। हंगामा होने की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष रवि राय, पार्षद सपना सांखला,  आजाद यादव, इमरान खान आदि पहुंच गए थे। भारी हंगामा के बाद काम को रोक दिया गया था।

लोगों की सूचना पर पार्षद माया त्रिवेदी पति राजेश त्रिवेदी के साथ मौके पर पहुंची थी। वहां राजेश त्रिवेदी, गब्बर भाटी, गेहलोत के बीच विवाद हो गया। उन्होंने जो आरोप लगाए हैं वे गलत है। कांग्रेस ने सदन में चौड़ीकरण बरसात के बाद, लोगों की मर्जी से कराने की बात कही है। परन्तु भाजपा सरकार और बोर्ड अपनी मर्जी से जनता को परेशान करने के लिए चौड़ीकरण कर रही है।

लोगों की नाराजगी पर कांग्रेस के लोग मौके पर पहुंचे थे। यह हमारा काम है। एसपी और निगम कमिश्नर से लोगों की परेशानी को दूर करने की बात की गई है।

Next Post

सरिए से भरे ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, हादसे में तीन घायल

Tue Nov 21 , 2023
सुसनेर, अग्निपथ। खेराना खजुरी जोड़ के समीप सोमवार की देर रात्रि को भीषण सडक़ हादसा हो गया। जिसमें लोहे के सरिए से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से अल्टो कार की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर में भरे लोहे के सरिए कार के कांच में से घुसते हुए कार में सवार युवक के शरीर […]