उज्जैन में पहली बार मुख्यमंत्री आज ध्वजारोहण करेंगे

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जिला मुख्यालय में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में भाग लेकर ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रात: 8.58 बजे समारोह स्थल पर आयेंगे, इसके बाद प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे एवं बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन बजेगी। इसके बाद मप्र गान होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9.10 बजे से मुख्यमंत्री सन्देश का वाचन करेंगे।

कार्यक्रम में 9.40 बजे से हर्षफायर एवं मार्चपास्ट के बाद 9.55 बजे से विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन होगा। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रात: 10.10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा पारितोषिक वितरण करेंगे।

विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

गणतंत्र दिवस पर पीएम पोषण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष भोज का कार्यक्रम शासकीय सीएम राइज जालसेवा निकेतन स्कूल में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों के साथ भोजन करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर चरक अस्पताल में 85 कर्मचारी होंगे पुरस्कृत

उज्जैन, अग्निपथ। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी ऐसे कर्मचारी जोकि अपना काम लगन और मेहनत से करते हैं। उनको इस पावन दिवस पर स्वास्थ्य विभाग स मानित करने जा रहा है। मुख्य आयोजन चरक अस्पताल में होगा। यहां पर सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा झंडा वंदन करेंगे।

सुबह 8 बजे जिला अस्पताल में सबसे पहले झंडावंदन किया जायेगा। इसके बाद चरक अस्पताल में ही सिविल सर्जन डॉ. वर्मा द्वारा झंडावंदन किया जायेगा। यहां पर मुख्य आयोजन होगा, जिसमें तीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। जानकारी के अनुसार यहां पर 85 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। इनमें जिला अस्पताल, चरक अस्पताल, जीवाजीगंज और छत्री चौक अस्पताल के कर्मचारी शामिल रहेंगे। इसी तरह माधव नगर अस्पताल में भी झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां पर अस्पताल प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी झंडावंदन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी यहां पर किया जायेगा।

Next Post

बिड़वाल में प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, मौत

Thu Jan 25 , 2024
स्कूल से घर के लिए निकले, देर शाम की घटना धार, अग्निपथ। जिले के कानवन थाना क्षेत्र में गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति अपने घर के लिए निकला था इस बीच किसी ने उसे पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई जिसके कारण उसकी […]