दर्शन के बाद मीडिया से कहा -पिता की जीत से जनता की आशा जुड़ी, घायल पुजारियों से भी इंदौर में मिले
उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र आर्यमन सिंधिया सोमवार को उज्जैन पहुंचे, यहाँ उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने कहा की मेरे पिता एक बड़े मार्जिन से लोकसभा का चुनाव जीते और जनता की आशाओं पर खरा उतरें।
नागरिक उड्डयन मंत्री और गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र आर्यमन दोपहर को दिल्ली से उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और नंदी गृह में नदी के कानों में अपने मन की बात भी कही।
दर्शन के बाद बातचीत में युवराज आर्यमन सिंधिया ने कहां की उज्जैन से सिंधिया परिवार का पुराना नाता है। इसी कारण महाकाल मंदिर के विकास पर विशेष फोकस रहता है। महाकाल मंदिर में हुई आगजनी की घटना दुखद है।
घटना में दोषियों पर कार्रवाई की बात भी आर्यमन ने की। उन्होंने कहा कि मैं आज हादसे में घायल हुए पंडे पुजारियो से अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लूंगा। वही उज्जैन से रवाना होने से पहले आर्यमन सिंधिया देवास गेट स्थित संख्या राजे धर्मशाला भी गए और अवलोकन किया।