इंदौररोड पर कार-मैजिक की टक्कर में महिला की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड पर शनिवार शाम कार और मैजिक की टक्कर हो गई। मैजिक में सवार महिला की मौत हुई है। दूसरी गंभीर घायल हुई है। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। कार चालक भाग निकला था।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौररोड पर मेघदूत ढाबे के सामने शाम 6 बजे के लगभग नानाखेड़ा की ओर से जा रहे मैजिक को पीछे से तेजगति में आ रही कार ने टक्कर मार दी। मैजिक में 2 महिलाएं सवार थी, जो पीछे की सीट पर बैठी थी। दोनों गंभीर घायल हो गई थी। जिन्हे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की मौत होना सामने आया है।

दूसरी को उपचार के लिये भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की शिना त के प्रयास किये जा रहे है। प्रारंभिक जांच में महिला का नाम ओमप्रकाशबाई (55) निवासी राघोपिपलिया होना सामने आया है, जिसके परिजनों को सूचना देने की कोशिश की जा रही थी।

घायल महिला बोलने की हालत में नहीं थी, जिसके चलते उसका नाम पता सामने नहीं आ पाया है। दुर्घटना के बाद चालक कार छोडक़र भाग निकला था। जिसे जप्त कर लिया गया है। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

एकतानगर में हुई चोरी का आरोपी पकड़ाया, साथियों की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। चार दिन पहले एकतानगर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिर तार कर लिया है। आरोपी के 2 साथी फरार है। जिसमें एक महिला शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है।

चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि चार दिन पहले एकतानगर आगररोड पर सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात होना सामने आया था। मामले में शोएब पिता शाकीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे थे। शुक्रवार रात सूचना मिली कि चोरी में शामिल एक आरोपी थाना क्षेत्र में घूम रहा है, सं ावत: दूसरी वारदात की फिराक में है। जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर उसने दिनेश मालवीय निवासी सरसपुर इंदौर का निवासी होना बताया। चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसने वारदात करना कबूल कर लिया। उसके साथ चोरी में एक महिला और युवक भी शामिल था। दोनों फरार है। गिर त में आये बदमाश की निशानदेही पर सोने के आभूषण बरामद किये गये है। शेष आभूषण और नगदी साथियों के पास होना बताई है।

साथी महिला और युवक भी इंदौर के रहने वाले सामने आये है। जिनकी तलाश के लिये आरोपी दिनेश को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रविवार को पुलिस टीम उसे इंदौर लेकर जाएगी। जहां से दोनों साथियों की गिर तारी कर शेष माल बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

Next Post

खेल में तनाव मुक्त करियर बनाने का पुलिस अधीक्षक ने दिया मंत्र

Sat Jun 1 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विगत 1 से 30 मई तक उज्जैन संभागीय मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर किया गया। संभागीय मुख्यालय पर 21 खेलों में 35 स्थानों पर शिविर आयोजित किये गये। जिसमें मुख्यालय पर 1550 खिलाडिय़ों एवं जिले के समस्त विकासखण्डों में कुल 1200 खिलाडिय़ों ने […]