निगम अध्यक्ष श्रीमती यादव ने पौधारोपण में उज्जैन को प्रदेश में नंबर वन पर लाने की बात कही
उज्जैन, (एसएन शर्मा) अग्निपथ। 4 अगस्त हरियाली अमावस्या पर बाबा महाकाल की नगरी में 1 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा मेला कार्यालय में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों इस अभियान में सहभागिता को लेकर बुलाई बैठक में शिक्षाविदों की भारी भीड़ को देखकर अभियान की सफलता चरितार्थ हो गई।
विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा के आह्वान पर सभी स्कूल संचालकों एवं प्राचार्य द्वारा भारी संख्या में पौधे लगाए जाने एवं उनका संरक्षण किए जाने का संकल्प लिया गया। कलेक्टर नीरज सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक ने इस अभियान में प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता दिए जाने की बात कही। डीईओ आनंद शर्मा, सहायक डीपीसी गिरीश तिवारी ने भी अभियान की सफलता के लिए आगे रहने का कहा है।
एक पौधा मां के नाम मुख्यमंत्री के इस अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विधायक श्री जैन द्वारा 1 लाख पौधे लगाए जाने को लेकर शासकीय एवं अशासकीय स्कूल संचालकों एवं प्राचार्य के साथ सभी महाविद्यालय के प्राचार्य से रूबरू चर्चा करते हुए सभी से कहा कि आप अपने विद्यालय में छात्र संख्या के अनुसार पौधे लगाए एवं छात्रों को उनके संरक्षण की जवाबदारी भी दे आपके द्वारा सभी से निवेदन किया कि पर्यावरण के संरक्षण एवं इस अभियान को बढ़ाने हेतु हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित अभियान को सफल बनाकर हमें प्रदेश में उज्जैन को पर्यावरण के क्षेत्र में नंबर वन बनाना है।
ऐप के माध्यम से होगी गणना
नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस नगर में हम सभी को मिलकर एक पौधा मां के नाम विद्यार्थियों को एवं शिक्षकों को भी लगाना चाहिए क्योंकि यहां का प्रत्येक नागरिक मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से जुड़ा है इसलिए हमारा पूरा दायित्व है कि हम उनके द्वारा चलाएं जाने वाले अभियान को पूरी तरह से सफल बनाएं।
निगम आयुक्त आशीष पाठक ने यह आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से पौधारोपण हेतु स्थान एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा आपके द्वारा इस अभियान को लेकर आयोजित एप को डाउनलोड करने की भी जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक पौधे लगाए जाने का वीडियो अथवा फोटो इस ऐप पर आपको डाउन करना है इस ऐप के माध्यम से ही आपके कार्य की गणना होगी।
शहर के प्रथम नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में बगीचों में एवं घर के आसपास पौधे लगाए जाकर उनके संरक्षण की व्यवस्था भी करना है नगर निगम द्वारा इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले स्कूलों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा हमें इस शहर को स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण अभियान में साथ मिलकर प्रयास कर एक नया रिकॉर्ड कायम करना है। बैठक में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी महामंत्री संजय अग्रवाल द्वारा भी दिशा निर्देश देते हुए इस
अभियान को सफल बनाने हेतु मुख्य भूमिका का निर्वाह किया
कलेक्टर द्वारा शहर में शिप्रा किनारे, पंचकोशी मार्ग एवं अन्य उपयुक्त स्थान पर पौधे लगाए जाने हेतु सभी शिक्षाविदों से आह्वान किया। संभागीय अशासकीय शाला संगठन अध्यक्ष एवं पत्रकार एसएन शर्मा द्वारा संगठन को भागीदार बनाए जाने की बात पर विधायक श्री जैन द्वारा कहा गया कि स्कूल संगठन द्वारा पौधारोपण का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाए जिसमें मैं स्वयं भागीदारी करूंगा। वहीं निगम आयुक्त द्वारा द्वारा भी अपने संबोधन में कहा कि अशासकीय शाला संगठन द्वारा पौधे लगाए जाने के लिए स्थान आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। अशासकीय शाला संगठन की ओर से बैठक में एसएन शर्मा, विवेक शर्मा, एनएस पवार, मनोज व्यास, दौलत खेमचंदानी, शाला प्रतिनिधि, संगठन की ओर से जितेंद्र शिंदे मनीष रावत जितेंद्र निगम एवं अशासकीय स्कूलों के संचालकगण-प्राचार्य उपस्थित थे