व्हाट्सएप ग्रुप पर बन रही आंदोलन की योजना

असंगठित ई रिक्शा चालक परिचालक संघ ने कहा इससे हमारा कोई संबंध नहीं

उज्जैन, अग्निपथ। शासन प्रशासन द्वारा तय की गई गाइडलाइन के अनुसार ही ई रिक्शा संचालित किये जा रहे हैं। परंतु इस गाईड लाइन से जो लोग सहमत नहीं है ऐसे कुछ लोगों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज कर आंदोलन प्रदर्शन के रूपरेखा बनाई जा रही है। लोगों को एकत्रित होने के मैसेज छोड़ें जा रहे हैं। उससे असंगठित ई रिक्शा चालक परिचालक संघ का कोई संबंध नहीं है।

यह बात असंगठित ई रिक्शा चालक परिचालक संघ उज्जैन संम्बंद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक में समस्त पदाधिकारियों ने कही। असंगठित ई रिक्शा चालक परिचालक संघ के संयुक्त महामंत्री संजय सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि व्हाट्सएप पर मैसेज कर आंदोलन प्रदर्शन की रणनीति बनाने में तथा प्रदर्शन में ई रिक्शा चालक संघ का कोई सदस्य शामिल नहीं है वहीं यदि जो सदस्य इस आयोजन में सम्मिलित होगा संगठन उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करेगा।

बैठक में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट महासंघ जिला अध्यक्ष अब्दुल हफीज, भारतीय मजदूर संघ जिला महामंत्री मनीष कारपेंटर, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट महासंघ महामंत्री मुकेश गोमा, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट उपाध्यक्ष अशोक गोमेज, असंगठित ई रिक्शा चालक परिचालक संघ जिला अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राजा, महामंत्री तेज सिंह पवार, उपाध्यक्ष बरखा कटारिया, आर्यन ठाकुर, मंत्री गणेश सिंह ठाकुर, कार्यालय मंत्री श्रीमती सागर शर्मा सहित अन्य आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

भस्मारती के नाम पर ऑटोचालक ने की 4 हजार रुपए की ठगी

Mon Sep 9 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती के नाम पर फिर एक बार ठगी का मामला सामने आया है। एक ई रिक्शा चालक ने आगरा से आए डॉक्टर से भस्मआरती दर्शन कराने के नाम पर 4 हजार रुपए ठग लिए। डॉक्टर ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत की तब मामला सामने […]