सोशल मीडिया पर पोर्न साइट्स की ओपन लिंक, युवा पीढ़ी बहक रही

दुष्कर्म

शहर की होटल्स बन गई देश भर के दुराचारियों के लिए सेफ जोन, महाकाल क्षेत्र सहित शहर की होटल्स में कईं बार दुराचार और हत्या फिर भी नियंत्रण नहीं

उज्जैन, (मोरेश्वर राव उलारे) अग्निपथ। स्मार्ट फोन में सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर पोर्न साइट्स की लिंक ओपन मिल जाती है। इंटरनेट की इस सबसे बड़ी बुराई के कारण युवा पीढ़ी बहक रही है। इसी बहकावे के कारण यौन अपराध अनियंत्रित हो रहे हैं। किशोर और युवावस्था में सैक्सुअली दुराचार इस कदर बढ़ गया है कि इनकी मासूमियत खत्म हो गई है।

इधर उज्जैन शहर की कुछ होटल्स, लॉज और रेस्त्रा दुराचार के लिए सैफ जोन बन गए हैं। देशभर के दुराचारी यहां आकर अपनी हवस पूरी कर रहे हैं। कईं बार महाकाल क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, नानाखेड़ा, इंदौर रोड, सांवेर रोड सहित शहर की होटल्स में दुराचार और हत्या जैसे अपराध होने के बावजूद पुलिस चैतन्य नहीं हो रही है। होटल व्यवसाय से कईं प्रभावशाली लोग जुड़े हुए हैं।

इसी वजह से होटलों में इतने संगीन अपराध होने के बावजूद पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है। नानाखेड़ा क्षेत्र की कुछ होटल्स तो कपल्स के लिए ही खुली हुई हैं और यहां रूम घंटे के हिसाब से दिए जाते हंैं। ऐसी ही एक होटल में कुछ साल पहले एक युवती का उसके पुरुष प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी इसके बावजूद अब भी वो होटल केवल कपल्स के लिए खुली हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के युवा ने महू की युवती से उज्जैन की होटल में दुष्कर्म किया

हाल ही में बीते शुक्रवार को महाकाल पुलिस ने महूंगांव की रहने वाली युवती की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। शादी डॉट कॉम पर मिलने के बाद यूपी का रहने वाला जितेंद्र यादव ने महू गांव की युवती को शादी का झांसा दिया। उसे शादी से पहले एक बार मिलने के लिए उज्जैन बुलाया। यहां देवदर्शन क रने के बाद होटल में कमरा लेकर रूके और होटल के इसी कमरे में जितेंद्र ने एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म किया।

शहडोल की युवती को उत्तर प्रदेश के युवक ने उज्जैन लाकर दुष्कर्म किया

सोशल मीडिया पर शहडोल की रहने वाली युवती और उत्तर प्रदेश का रहने वाला अभिषेक गुप्ता की दोस्ती हुई। अभिषेक ने युवती को उज्जैन महाकाल दर्शन के बहाने बुलाया। यहां महाकाल क्षेत्र की होटल में दोनों रूके और अभिषेक ने युवती से दुष्कर्म किया। इस मामले में भी महाकाल पुलिस ने विगत नवंबर माह में युवती की शिकायत पर अभिषेक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।

नानाखेड़ा क्षेत्र की होटल में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या

नानाखेड़ा क्षेत्र से सांवेर रोड़ की तरफ जाने वाले होटल में दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने छात्रा की हत्या कर दी थी। सूत्र बताते हैं कि इतना संगीन मामला होने के बावजूद यहां अब भी केवल कपल्स को घंटे के हिसाब से रूम दिया जाता है। वारदात  11 अगस्त 2021 की बताई जाती है। नानाखेड़ा पुलिस के अनुसार छात्रा इंदिरा नगर की रहने वाली थी। वह अपने पुरुष मित्र सुभाष पोरवाल के साथ होटल के कमरे में रूकी थी।

यहां सुभाष ने छात्रा से दुष्कर्म के बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। नानाखेड़ा पुलिस ने छात्रा का शव होटल के कमरे से बरामद किया था। होटल के सीसीटीवी कै मरे बंद थे। पुलिस ने होटल को सील कर जांच के दायरे में लिया था लेकिन कुछ ही समय बाद होटल में वापस कपल्स के लिए खुल गई।

नाम बदलकर कमरा बुक किया, युवती से दुष्कर्म किया

इसी तरह का एक मामला शहर के बीचों बीच स्थित होटल में सामने आया था। यहां एक युवक ने कमरा बुक कराया और वो युवती को बहाने से लेकर आया। कमरे में युवती से दुष्कर्म किया। इसी दौरान खबर लगने पर हिंदू संगठन के लोगों ने आकर युवक को पकड़ा। पहले तो उसने अपना नाम अजय बताया और उसका आधार नंबर चैक किया तो उसका नाम शाहनवाज सामने आया। मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया।इस मामले में भी पुलिस ने होटल संचालक को बगैर पहचान पत्र दिखाए कमरा देने पर कार्रवाई की थी।

देह व्यापार में लिप्त महिला-पुरुष पकड़ाए

इधर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में दबिश देकर सीएसपी पल्लवी शुक्ला की टीम ने साल 2022 में देह व्यापार में लिप्त महिला पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। पुलिस ने बताया था कि होटल मैनेजर 500 रुपए घंटे के हिसाब से होटल के कमरे में रूम देकर देह व्यापार करवा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस की टीम अब इतनी सक्रिय नहीं दिख रही क्योंकि इस तरह की अनैतिक गतिविधियों की जानकारियां अब भी आम बात हो गई हैं।

Next Post

लाइन में पदस्थ आरक्षक अपने घर में मृत मिला

Sat Sep 14 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस लाइन डीआरपी में पदस्थ आरक्षक शनिवार सुबह अपने घर में मृत अवस्था मिला। आसपास रहने वाले रिश्तेदारों ने माधव नगर पुलिस थाने पर इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने मृत्यु की पुष्टि की। संभवत: कार्डियक अरेस्ट से मौत […]

Breaking News