लाइन में पदस्थ आरक्षक अपने घर में मृत मिला

उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस लाइन डीआरपी में पदस्थ आरक्षक शनिवार सुबह अपने घर में मृत अवस्था मिला। आसपास रहने वाले रिश्तेदारों ने माधव नगर पुलिस थाने पर इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने मृत्यु की पुष्टि की। संभवत: कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की संभावना बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया गौरव पिता राकेश पाण्डेय उम्र 35 वर्ष निवासी महानंदा नगर आरक्षक था। वह पुलिस लाइन में पदस्थ था। गौरव के चाचा ने बताया कि सुबह गौरव घर में बेसुध पड़ा मिला। गौरव के पिता नहीं है और शादी भी नहीं हुई थी। गौरव का छोटा भाई बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती था इस कारण गौरव घर में अकेला था।

सुबह आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को उसकी मौत की सूचना मिलने पर उन्होंने परिजनों को खबर की। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृत्यु की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी।

एसपी के आदेश:नियमित ड्यूटी के बाद भी थाने पर रहेंगे पुलिसकर्मी

उज्जैन, अग्निपथ। आगामी दिनों में मिलादुन्नबी अनंत चौदस, व अन्य पर्व होने के साथ ही राष्ट्रपति का आगमन भी होना है। इसके मद्देनजर एसपी प्रदीप शर्मा ने जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से सभी थानों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का टाइमिंग निर्धारित नहीं होगा। पुलिसक र्मियों को ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद भी थानों पर उपस्थित रहना होगा।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया आगामी दिनों में पर्व और त्यौहारों के साथ ही राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू का आगमन हो रहा है। ऐसी स्थिति में जिले के सभी थानों में 8 से 10 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति होना अनिवार्य होगा। इसी के मद्देनजर निर्देश जारी किए है कि 19 सितंबर तक ड्यूटी ऑफ होने के बाद भी पुलिसकर्मी थाने पर उपस्थित रहेंगे।

इधर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर होटल, लॉज, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रत्येक थानों में दो-दो आरक्षक चीता पार्टी के रूप में इंसास रायफल के साथ ड्यूटी कर रहे हैं।

Next Post

सिख समाज ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

Sat Sep 14 , 2024
अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदर्शन उज्जैन, अग्निपथ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय को लेकर दिए गए बयान के बाद सिख समुदाय ने विरोध शुरू कर दिया है। उज्जैन में […]

Breaking News