उज्जैन दुग्ध संघ का उत्पादन 10 लाख टन तक पहुंचाया जायेगा : डॉ यादव

दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद कार्यक्रम में सीएम ने कहा-प्रत्येक किसान परिवार को 50 हजार रु. बोनस पहुंचायेगे

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ की क्षमता मैं वृद्धि की जाएगी। शासन का प्रयास है कि दुग्ध संघ के माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसान अधिकाधिक रूप से लाभान्वित हों। प्रत्येक किसान परिवार के पास कम से कम 50 हजार रुपए बोनस राशि पहुंचे। उज्जैन दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता को 10 लाख टन किया जाएगा। इसके साथ ही दुग्ध संघ की भूमिका को धरातल स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विवेक जोशी, संजय अग्रवाल, मयूर शाह, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कृषि आधारित मध्य प्रदेश में किसानों की आय में और अधिक वृद्धि हो इसके लिए शासन कृत संकल्पित है। प्रदेश की कृषि विकास दर को और आगे ले जाना है इसमें पशुपालक दुग्ध उत्पादक किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन का प्रयास है कि दुग्ध उत्पादन में और अधिक वृद्धि हो। इसमें दुग्ध सहकारिता की बड़ी भूमिका रहेगी दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ बड़ी हुई मात्रा की खपत हेतु भी कार्य किया जाएगा।

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से दुग्ध खपत हेतु दुग्ध संघ की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध सहकारी संघ को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों के लिए जितनी भी राशि चाहिए वह दी जाएगी। धरातल स्तर तक दुग्ध सहकारी संघ की भूमिका को प्रभावी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन दुग्ध संघ मेरा अपना परिवार है। वर्तमान में उज्जैन दुग्ध संघ की ढाई लाख टन क्षमता में वृद्धि कर 10 लाख टन तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके प्रॉफिट को भी बढ़ाकर 100 करोड रुपए तक ले जाना है। इसके साथ ही कर्मचारी हितों को भी पूरा खयाल रखा जाएगा।

Next Post

महाराजा विक्रमादित्य के समान प्रदेश सरकार भी सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित

Sun Sep 15 , 2024
रामानुजकोट आश्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव को समतामूर्ति अलंकरण सम्मान उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है। यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है। उन्होंने कहा […]