विष्णु सागर के गेट का ताला तोड़ कर चुरा ले गए मछली

Tala toda

अफसरों और जनप्रतिनिधियों के घर ड्यूटी दे रहे हैं पार्क के कर्मचारी

उज्जैन, अग्निपथ।अंकपात मार्ग पर श्रीराम जनार्दन मंदिर के पास स्थित विष्णु सागर के एक गेट का ताला तोडकऱ अज्ञात लोग मछलियां चुरा ले गए। पार्क के कर्मचारी इन दिनों प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधियों के घर ड्यूटी पर भेज दिए गए हैं। इस कारण पार्क की सुरक्षा व्यवस्था गड़बड़ा रही है।

विष्णु सागर में प्रवेश के लिए परिक्रमा पथ के पास बनाए गए छोटे गेट का ताला तोडकऱ अज्ञात लोग तालाब से मछलियां ले गए। तालाब में मछलियों की चोरी प्राय: होती रहती है। इसकी सुरक्षा के लिए दूसरा गेट चित्रगुप्त मंदिर मार्ग के पास बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार सागर की सुरक्षा और साफ सफाई के लिए पदस्थ कर्मचारियों में से एक को एसडीएम के घर ड्यूटी पर लगा दिया गया है।

दो कर्मचारियों को एक राज्यस्तरीय जनप्रतिनिधि के घर भेज दिया गया है। एक कर्मचारी को निर्वाचन में भेजा गया है। इससे सागर की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की संख्या कम हो गई है। एकमात्र कर्मचारी के भरोसे ही सागर का काम चल रहा। सागर की मछलियों पर चोरों की निगाहें लगी रहती हैं। पिछले साल भी बड़ी संख्या में हजारों मछलियां मर गई थीं। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

शहर के पॉश इलाके से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद आरोपी

उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर थाना क्षेत्र में एक और बाइक चोरी की वारदात हुई। बाइक चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फरियादी ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने बताया अभिजीत पिता जगदीश वर्मा निवासी धन्नालाल की चाल नर्सिंग होम में मैनेजर है। वह रविवार रात एलपी भार्गव में रहने वाले अपने रिश्तेदार राकेश खींची के घर गया था।

वह रिश्तेदार से मिलकर वापस घर से बाहर निकला तो बाइक चोरी हो गई थी।आसपास तलाश करने के बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किए जिसमें एक बदमाश बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया। अभिजीत ने इसकी शिकायत माधव नगर थाने में की और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिए।

Next Post

नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों की सदस्यता अभियान में लगा दी ड्यूटी

Mon Sep 23 , 2024
कांग्रेस का आरोप- लाड़ली बहना योजना के नाम से बनवा रहे भाजपा के सदस्य उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में लगा दी गई। सभी 6 झोन कार्यालयों, निगम मुख्यालय से सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को भाजपा के सदस्यता अभियान […]