उज्जैन जिला भाजपा के सोशल मीडिया एक्सपर्ट की शिप्रा नदी में लाश मिली 

aman

सवाल : हादसा, हत्या या आत्महत्या ना डिप्रेशन था ना किसी से दुश्मनी, कैसे हुई मौत

उज्जैन, अग्निपथ । भारतीय जनता पार्टी के उज्जैन जिला अध्यक्ष  बहादुर सिंह बोरमुंडला के सोशल मीडिया एक्सपर्ट अमन व्यास का शव शुक्रवार सुबह मंगलनाथ मंदिर के समीप शिप्रा नदी में तैरता हुआ मिला। वह विगत 8 वर्षों से उज्जैन में रह रहा था और  पिछले 2 दिन से लापता था दोस्त, परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए थे।पुलिस उसका शव लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो यहां भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में उसके रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। वह माता पिता का इकलौता बेटा था। माता पिता और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
एसआई लक्ष्मण उइके ने बताया सुबह 10 बजे पुलिस को शिप्रा नदी में लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची  तो काले कपडे में युवक का शव  मिला। शव की हालत देखकर लग रहा है कि दो तीन दिन से वह पानी में था। शरीर पानी से गलकर क्षत विक्षत हो रहा है। उसकी शिनाख्त अमन पिता भैरव लाल व्यास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

तीन दिन पहले लापता हुआ

परिजनों ने बताया अमन तीन दिन से लापता था। बुधवार शाम अंतिम बार उससे बात हुई थी। कुछ दिन से उसकी तबियत खराब थी। बुधवार शाम उसका मोबाइल बंद हो गया जो देर रात तक चालू नहीं हुआ। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। 24 घंटे तक  जब उसका पता नहीं चला तो गुरुवार शाम नीलगंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

बोरमुंडला अस्पताल पहुंचे, बोले डेढ़ साल से साथ था, घटना पर दुख जताया

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि विगत डेढ़ साल से अमन साथ में काम कर रहा था। बुधवार शाम उसे फोन लगाया तो उसका फोन बंद था। पहले सोचा कि मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होंगी, लेकिन देर शाम को दोबारा फोन लगाया तब भी उसका फोन बंद मिला।
इस पर उन्होंने उसके साथी सुनील प्रजापत को फ़ोन लगाया। उसने बताया कि अमन कहीं नहीं मिल रहा है। उसके सभी दोस्तों से पूछ लिया। इसके बाद झारडा स्थित उसके घर भी संपर्क किया लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। इस पर जिला अध्यक्ष बोरमुंडला ने सएसपी प्रदीप शर्मा को अमन के लापता होने की सूचना दी। बोरमुंडला ने कहा कि अमन नेक इंसान था यह घटना बहुत दुःखद है।

रूम मेट बोला– अमन को कोई परेशानी नहीं थी

रूम मेट सुनील प्रजापति ने बताया कि करीब दो साल से वह विष्णुपुरा में साथ रहते है। अमन इंदौर से एमबीए कर रहा था।कुछ दिनों से अमन की तबियत ख़राब थी लेकिन किसी प्रकार का डिप्रेशन नहीं था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। बुधवार शाम को वह अचानक लापता हो गया। उसका फोन बंद था तो जिला अध्यक्ष ने उसकी तलाश के लिए फोन भी लगाया था। जब वो नहीं मिला तो गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Next Post

भाजपा के सदस्य बनो नहीं तो छाती पर गोली खाओ

Fri Sep 27 , 2024
मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप शाजापुर, अग्निपथ। मक्सी में हुए उपद्रव के तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह वहां पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मक्सी थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई […]