हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजी में 8 लोग जख्मी

हिंगोट चलाते हुए 4 युवकों को पकड़ा, एक चाकू के साथ गिरफ्तार हुआ

उज्जैन, अग्निपथ। वैंकुंठ चतुर्दशी की रात हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजी में 8 लोग हिंगोट और पटाखों से झुलस गए। इन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने हिंगोट चलाने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान एक युवक को चाकू के साथ भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया गुरुवार रात महाकालेश्वर से द्वारकाधीश गोपाल मंदिर तक हरिहर मिलन की सवारी निकाली गई। इस दौरान रास्तेभर युवकों ने आतिशबाजी की। इसके अलावा प्रतिबंध के बावजूद कु छ लोगों ने हिंगोट भी जलाया। पुलिस ने हिंगोट जलाकर फैंकने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

रात में इस आतिशबाजी में पटाखों से 8 लोग झुलस भी गए। सांदीपनि नगर निवासी निखिल और अब्दालपुरा निवासी गौरव को ज्यादा झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि उन्हें शुक्रवार सुबह आराम होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

इधर हिंगोट चलाते हुए पुलिस ने श्याम सोनी निवासी भागसीपुरा, आर्यन निवासी सतीगेट, लक्की निवासी इंदौरगेट और रोहित निवासी नेहरू नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तलाशी लेने पर रोहित के पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Next Post

महाकाल ने भगवान विष्णु को सौंपा सृष्टि का भार

Fri Nov 15 , 2024
मध्य रात्रि हरि-हर मिलन, परछाई स्वरुप भोलेनाथ को घर छोडऩे आए गोपाल जी भस्म आरती में हुए शामिल उज्जैन, अग्निपथ। बैकुंठ चतुर्दशी पर गुरुवार की मध्य रात्रि भगवान महाकाल ने भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपा। चार महीने से यह दायित्व महाकाल खुद संभाल रहे थे। इसके बाद पालकी […]