महाराष्ट्र समाज के वार्षिक सम्मेलन में किया प्रतिभा सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। महाराष्ट्र समाज द्वारा वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें समाज के कक्षा 10वीं, 12वीं में प्रावीण्य सूची प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

सम्मेलन भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संस्कार भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्रीपाद जोशी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र आजना के आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा देवी सरस्वती एवं शहीद राजाभाउ महाकाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। स्वस्ति वाचन पं. विश्वास करहाडक़र एवं पंडितों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत समाज अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव सुशील मुले, उपाध्यक्ष सदाशिव नायगांवकर, सहसचिव मिलिंद पन्हालकर, राजू निम्बालकर, रविंद्र मूले, कोषाध्यक्ष जितेंद्र आप्टे, संजय दिवटे आदि द्वारा किया गया।

समाज के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर बेरगे, समाजसेवी आनंद केसकर, पूर्व सचिव स्व. डॉ. योगेश देवले को समाज सेवा सम्मान से नवाजा गया। स्व. डॉ. योगेश देवले का सम्मान प्रिती योगेश देवले को प्रेषित किया गया।

सम्मान पत्र का वाचन समाज सचिव सुशील मूले द्वारा किया गया। राष्ट्रीय गीत पर आधारित संगीत कार्यक्रम सत्यमेव जयते की प्रस्तुति प्रीति देवले एवं समूह द्वारा दी गई। कलाकारों का स्वागत मनोज कार्लेकर, अजीत कालकर, आरती वझे, रूपाली विपट, रूपाली पलशीकर, संदीप विपट द्वारा किया गया। संचालन रेखा अडसुले व सुशील मुले द्वारा किया गया। आभार कार्यक्रम संयोजक संदीप विपट ने माना। उक्त जानकारी प्रवक्ता संजय दिवटे द्वारा दी गई।

Next Post

उज्जैन में स्कूल संचालकों की हड़ताल का असर

Thu Jan 30 , 2025
निजी स्कूल रहे बंद, मांगे नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, मध्य प्रदेश संचालक मंच, अशासकीय शाला संगठन, मध्य प्रदेश स्कूल वेलफेयर मंच प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने गुरुवार को एक दिवसीय स्कूल बंद का आह्वान किया था। जिसके बाद उज्जैन शहर के […]

Breaking News