बडऩगर (अजय राठौड़), अग्निपथ। जीना है तो औरों के लिए जियें, खुद के लिए तो किट पतंगे भी जीते हैं। जीवन तभी सार्थक होगा जब लोगों की सेवा करें। रेल उपभोक्ता संघ सदस्यों द्वारा रेल यात्रियों के लिए नि:स्वार्थ भाव से की जा रही जल सेवा के लिए सभी को प्रणाम करता हूं। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई उपकार नहीं है।
यह बात विधायक जितेन्द्रसिंह पण्डया ने रेल उपभोक्ता संघ की बडऩगर स्टेशन पर नि:शुल्क शीतल जल सेवा का शुभारंभ अवसर पर कही। इस अवसर पर मंचासीन नपा अध्यक्ष अभय टोंग्या व स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने रेल उपभोक्ता संघ द्वारा रेल यात्रियों के लिए की जा रही नि:शुल्क शीतल जलसेवा की सराहना कर सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कुमकुम तिलक लगाकर ललित सुरेश सोनी ने किया। स्वागत भाषण कवि साहित्यकार सुरेश माहेश्वरी ने दिया।
रेल उपभोक्ता संघ के बारे में जानकारी पत्रकार अजय राठौड़ ने दी। इसके बाद विधायक पण्डया व नपा अध्यक्ष टोंग्या ने पानी की ट्राली का पूजन कर जलसेवा का शुभारंभ कर रेल उपभोक्ता संघ के जलदूतों के साथ रेल यात्रियों की पानी की बाटल भरकर जल सेवा की। संचालन रेल उपभोक्ता संघ संयोजक प्रेमनारायण पोरवाल ने किया। आभार राकेश सरनोत ने माना।
लाभार्थियों का किया सम्मान
रेल यात्रियों के लिए यह शीतल जल सेवा भीषण गर्मी के दिनो में शुरू की जाती है। जो लगभग तीन माह अप्रैल से जून तक समय दानी व धन दानी के सहयोग से चलती है। जिसमें दोनों ही उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी करते है। तीन माह तक प्रतिदिन अलग-अलग दानदाता सहयोग राशि देकर जल सेवा के लाभार्थी बनते हैं।
जिनका सम्मान मोतियो की माला, पगड़ी पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर किया जाता है। वहीं समय दानियों में से प्रमुख समयदानियों का भी समारोह में सम्मान किया जाता है। इस बार के प्रथम दिन की जल सेवा के लाभार्थी संग्राम सिंह पंवार रहे जिनका अतिथियों के हाथो माला व पगड़ी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस सीजन की सभी तारीख बुक हो चुकी है।
इन गाडिय़ों के आने के दौरान रहेगी जल सेवा
उल्लेखनीय है कि वर्षो पूर्व बनाए गये रेल उपभोक्ता संघ द्वारा रेल प्रशासन व संबंधित जन प्रतिनिधिगण को अवगत कराकर समय-समय पर आवाज बुलंद कर रेल यात्रियों की समस्याओ को दूर कराने व रेल सुविधा दिलाने के लिए प्रयास किये जाते रहे। लेकिन वर्ष 2017 से रेल यात्रियों के लिए जल सेवा प्रकल्प शुरू किया गया।
यात्रियों को प्रतिदिन बडऩगर रेलवे स्टेशन से प्रात: 10:57 बजे, 11:05 बजे, 11:29 बजे, दोपहर 1:52 बजे व 04:32 बजे गुजरने वाली रेल गाडिय़ों के साथ सप्ताह के अलग-अलग दिनो में दोपहर 2:52 बजे, 04:53 बजे, शाम 05:53 बजे गुजरने वाली रेल गाड़ी पर शीतल जलसेवा रेल उपभोक्ता संघ के जलदूतो द्वारा दी जा रही है।
तपती दोपहरी में करते है सेवा
जिस प्रकार रेल में सभी धर्म जाति के साथ ऊंच-नीच के भेदभाव के बीना सामूहिक रूप से सफर करते है। उसी प्रकार रेल उपभोक्ता संघ में भी सबका साथ-सबका सहयोग की भावना के साथ बिना भेद भाव के सभी जाति- धर्म के लोग शामिल है । जो तपती दोपहरी में अपने सारे काम काज छोडक़र नि:स्वार्थ भाव से जल सेवा कर लोगो के लिए प्रेरणा हैं।