एक दिन छोडक़र जलप्रदाय 15 से पहले दिन दक्षिण में होगा पेयजल प्रदाय

16 अप्रैल को उत्तर में, सर्दी में प्रतिदिन जलप्रदाय का खामियाजा

उज्जैन, अग्निपथ। सर्दी में प्रतिदिन शहर को पेयजल प्रदाय कर गंभीर डेम को खाली कर दिया गया। अब पेयजल संकट गहरा गया है। इसको लेकर नगर निगम पीएचई द्वारा 15 अप्रैल से एक दिन छोड$क़र शहर में पानी सप्लाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूर्व से ही तय कर लिया गया था कि पहले दिन 15 अप्रैल को केवल दक्षिण क्षेत्र में पेयजल प्रदाय किया जाएगा।

शहर में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। गंभीर में केवल 70 दिन का पानी शेष बचा है। गर्मी अधिक पडऩे के कारण वाष्पीकरण होने के कारण गंभीर डेम में भरा पानी और कम हो जायेगा। यदि 15 जून से बारिश नहीं होती है तो फिर शहर में भीषण पेयजल संकट गहरा सकता है। इसी को देखते हुए एक दिन छोडकर पेयजल प्रदाय करने का निर्णय नगर निगम द्वारा लिया गया है।

इस कारण 15 अप्रैल से एक दिन छोड$कर पेयजल प्रदाय करने का निर्णय लिया जा चुका है। आज उज्जैन उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में एक साथ पेयजल आखिरी बार किया जाएगा। मंगलवार को केवल उज्जैन दक्षिण क्षेत्र में पेयजल प्रदाय किया जाएगा।

उत्तर के ऊंचाई वाले वार्डों में भी 15 को जलप्रदाय

15 अप्रैल को दक्षिण क्षेत्र के साथ उत्तर के पांच वार्डों में भी पानी सप्लाई किया जाएगा। ये वार्ड हैं 2, 3, 4, 5 और 6 में इस बार भी दक्षिण के साथ पानी मिलेगा। इन वार्डों के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो ऊंचाई पर अधिक है। इस कारण फ्रीगंज क्षेत्र के साथ इन क्षेत्रों में पानी आसानी से पहुंच जाता है। गढ$कालिका, भैरवगढ़, पटेलनगर जैसे क्षेत्रों में दक्षिण क्षेत्र के साथ ही पानी प्रदाय किया जाएगा।

Next Post

इधर लिंक क्लिक किया..उधर गर्भवतियों के खातों से उड़े पैसे

Sun Apr 13 , 2025
सरकारी मदद के नाम पर लिंक भेजी, क्लिक करते ही बैंक अकाउंट खाली उज्जैन, अग्निपथ। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के नाम पर $करीब 12 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने महिलाओं को $फोन लगाकर उनके अकाउंट में डिलीवरी के लिए राशि डालने […]