नदी में डोंगी पलटने से दो खिलाडिय़ों की मौत

ग्राम दंगवाड़ा की घटना

इंगोरिया, अग्निपथ। ग्राम दंगवाडा में चंबल नदी में गुरुवार को डोंगी पलटने से दो कबड्डी खिलाडिय़ों की डूबने से मौत हो गई। महा शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बडग़ामा की टीम भी आई थी। शाम 6 बजे बडगामा का मैच समाप्त होने पर दो खिलाड़ी विशाल पिता गोरधन योगी (16) एवं त्रिलोक पिता कालूनाथ (20) नाव में बैठकर चंबल नदी में सैर कर रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और दोनों युवक नदी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके साथ नाव में दो अन्य युवक भी सवार थे, उनको गांव के दो युवकों ने तैरकर बचा लिया। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि पंचनामा बनाकर शवों को पीएम हेतु बडऩगर भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेहरा दर्शन के बाद आज होगी सालभर में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मारती

Thu Mar 11 , 2021
प्रशासनिक अधिकारियों ने सपत्नीक की महाकाल की शासकीय पूजा उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर गुरुवार दोपहर 12 बजे परम्परानुसार उज्जैन तहसील की ओर से भगवान का शासकीय पूजन हुआ। पूजन में संभागायुक्त संदीप यादव, एडीजी योगेश देशमुख, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल एवं मंदिर प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी […]

Breaking News