लिव इन पार्टनर के बीच बीती रात विवाद, दोनों ने जहर खाया, महिला की मौत

दोनों के मोबाइल फोन के डाटा डिलिट मिले, इसी से विवाद की आशंका

उज्जैन, अग्निपथ। नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित कल्पतरू कॉलोनी में में शुक्रवार रात लिव इन पार्टनर के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने जहर खा लिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

टीआई कमल निगवाल ने बताया कल्पतरू एवेन्यू के रहने वाले राम पटेल शादी-सुदा हैं। उनकी पत्नी घट्टिया में रहती हैं। देवासरोड स्थित कल्पतरू में वह नागझिरी के इंदिरानगर की रहने वाली हेमलता के साथ लिव इन में रहता था। शुक्रवार रात राम और हेमलता के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच आधी रात तक विवाद चलता रहा।

इसी बीच मध्यरात्रि करीब 3 बजे दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद राम ने एंबुलेंस 108 को कॉल कर घटना की सूचना दी। इस पर तत्काल एंबुलेंस कल्पतरू पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर आई। उपचार के दौरान हेमलता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया।

मृतका के साथी राम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की तो प्रथम दृष्टया दोनों के मोबाइल के डेटा डिलिट किए हुए मिले हंै। संभवत: दोनों के बीच मोबाइल में मैसेज वगैरह को लेकर ही विवाद हुआ है। पति के बयान के बाद बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा लेकिन पुलिस ने अभी बयान दर्ज नहीं किए हैं।

Next Post

रविशंकर नगर-नृसिंह घाट मार्ग तक चौड़ीकरण के टेंडर 21 तक

Sat May 17 , 2025
अगले 10 से 15 दिनों में काम हो सकता है शुरू, घरों के बाहर लगे हैं विरोध के पोस्टर उज्जैन, अग्निपथ। रविशंकर नगर से नृसिंह घाट मार्ग तक सडक़ चौडीकरण के टेंडर 21 मई तक हो जाएंगें। 20 मई इसकी अंतिम तारीख है। इसके बाद 10 से 15 दिनों में […]