एमआईसी सदस्य रजत मेहता ने किया नई सडक़ एमपीईबी कार्यालय का घेराव
उज्जैन, अग्निपथ। रविवार अलसुबह जोरदार बारिश के कारण कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। जिसको बहाल होने में 4 घंटे से अधिक का समय लग गया। जिसके चलते चार वार्डों में पेयजल प्रदाय नहीं हो पाया। जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के पार्षद और एमआईसी सदस्य रजत मेहता नई सडक़ स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और यहां पर उन्होंने नागरिकों के साथ घेराव कर दिया।
रविवार अलसुबह इतनी जोरदार बारिश हुई कि कई क्षेत्रों के बिजली गुल हो गई थी। इनमें से चार वार्ड 23, 25, 26 और 27 की बिजली चली गई थी। रविवार को उत्तर क्षेत्र में पेयजल प्रदाय का भी टर्न था। जोकि सुबह 7.30 से 8.30 तक का था। लेकिन बिजली विभाग को विद्युत व्यवस्था बहाल करने में 4 घंटे से अधिक समय लग गया। सुबह सवा 8 बजे के करीब बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई तब तक नलों से पानी चला गया। जानकारी लगने पर स्थानीय पार्षद ने बिजली विभाग पहुंचकर कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।