क्रिकेट की बात पर विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला 

नागझिरी थाना क्षेत्र की घटना, घायल की हालत गंभीर

उज्जैन, अग्निपथ। नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को चार युवकों ने क्रिकेट की बात पर हुए विवाद के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया नागझिरी में रहने वाला फैजान का विवाद दो दिन पूर्व इसी क्षेत्र में रहने वाले राजेन्द्र, कार्तिक और यश से हो गया था। इसी बात को लेकर मंगलवार पांच युवकों ने मिलकर फैजान को घेरकर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। फैजान को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को दिए बयान में फैजान ने बताया कि दो दिन पूर्व उसका विवाद क्रिकेट खेलने की बात पर राजेंद्र और अन्य युवकों से हुआ था इसी रंजिश के चलते युवको ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घर के सामने से नाली का पानी बहने की बात पर भतीजे ने 70 वर्षीय चाचा को पीटा

उज्जैन, अग्निपथ। चिंतामन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मांगरोला में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को उन्हीं के भतीजे ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया मांगरोला निवासी जगदीश पिता बद्रसिंह ठाकुर निवासी मंगरोला और आरोपी अशोक पिता पुरुषोत्तम ठाकुर का मकान आसपास हैं। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। रिश्ते में आरोपी घायल बुजुर्ग का भतीजा है। इनके घर के सामने से गंदा पानी नाली में बहता है। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते अशोक ने अपने चाचा जगदीश से मारपीट कर दी। पुलिस ने अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Next Post

आर्मी की तैयारी कर रहे 18 साल के युवक का शव शिप्रा नदी में मिला

Wed May 28 , 2025
26 की रात 12 बजे घर से निकला था उज्जैन, अग्निपथ। आर्मी की तैयारी कर रहे 18 साल के युवक का शव मंगलवार शाम 7 बजे शिप्रा नदी की छोटी रपट के यहां मिली। युवक 26 मई की रात करीब 12 बजे बाघपुरा स्थित किराए के मकान से निकला था। […]
डूबा