अम्बेडकर का चश्मा तोडऩे के बाद अब स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर गंदगी फेंकी

मोहननगर के पार्क में पत्थर फेंककर प्रतिमा तोडऩे की कोशिश, पार्षद और रहवासियों ने मिलकर की सफाई

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के मोहन नगर क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण सरल उद्यान में लगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बीती रात नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क पहुंचे तो उन्होंने प्रतिमा पर गंदगी और पत्थर पड़े देखे। घटना की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद शिवेंद्र तिवारी को दी गई।

पार्षद तिवारी ने बताया कि प्रतिमा पर गंदगी फेंकने के साथ-साथ पत्थर फेंककर क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने तत्काल नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक को फोन लगाया, लेकिन कमिश्नर किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसलिए स्थानीय रहवासियों की मदद से प्रतिमा को धोकर साफ किया।

पार्क में बैठते हैं शराबी

तिवारी ने बताया कि पार्क में प्रतिदिन कुछ युवक शराबखोरी करते हैं और कई बार मना करने पर झगड़े की स्थिति भी बनती है। उन्हें संदेह है कि इसी तरह के असामाजिक तत्वों ने यह शर्मनाक हरकत की है। उन्होंने शहर का माहौल खराब करने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एफआईआर कराएगा निगम

नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। वहीं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लाइट लगाने सहित सीसीटीवी से निगरानी की बात भी उन्होंने कही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

महापुरुषों की प्रतिमा सुरक्षा पर ध्यान नहीं

शहर के उद्यानों में कई महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हंै। लेकिन इनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। रात होते ही यहां पर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। शराब कबाब से लेकर हर तरह की हरकतें यहां पर की जाती हैं। शहर के अन्य उद्यानों के भी यही हाल हैं। रात्रि होते ही यहां पर शराबखोरी होना शुरु हो जाती है। पुलिस का राउंड केवल बाहर की सडक़ों तक ही सीमित रहता है।

गलियों में स्थित उद्यानोंं में जाने की जहमत पुलिस नहीं उठाती है। क्षेत्रीय नागरिक भी इन हरकतों से खौफजदा रहते हैं, लेकिन इनकी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। वहीं नगरनिगम उद्यान विभाग के कर्मचारी भी यदाकदा यहां पर आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

महापुरुषों की प्रतिमा पर न तो लाइट है और ना ही सुरक्षा व्यवस्था की गई है, लिहाजा किसी भी दिन कोई बड़ा बवाल इन महापुरुषों की प्रतिमा को लेकर हो सकता है। ज्ञात रहे कि हाल ही में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का चश्मा किसी असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। इसको लेकर करीब आधे साल तक नगरनिगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि परेशान होते रहे।

इनका कहना

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लाइट की व्यवस्था की जाना चाहिये।
-मनोज राजवानी, उद्यान प्रभारी नगर निगम

Next Post

देवास के युवक के साथ उज्जैन में ठगी, सोने के बिस्किट बोलकर नकली बिस्किट बेच गई महिला

Wed Jun 4 , 2025
देवास ले जाकर ज्वेलर को बताया तो पता चला उज्जैन, अग्निपथ। चिंतामण थाना क्षेत्र स्थित ब्रिज पर पांच दिन पहले देवास के रहने वाले हेयर सैलून संचालक से ठगी की वारदात हो गई। एक महिला ने संचालक को सोने के बिस्किट का बोलकर 2.5 लाख रुपए में नकली सोने के […]