उज्जैन: जानलेवा शार्टकट ले रहे हैं वाहन चालक

फ्रीगंज ओवरब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाला कोई जिम्मेदार नहीं

उज्जैन, अग्निपथ। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। वाहनों से भरी सडक़ों पर यातायात के नियम बताने वाला कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं रहता। इसी के चलते वाहन चालक वन वे का पालन नहीं करते हुए खतरों से खेल रहे हैं।

पुराने शहर को फ्रीगंज से जोडऩे वाला शहर का एकमात्र फ्रीगंज ओवर ब्रिज सुबह से देर रात तक यातायात से व्यस्त रहता है। शहर में एकमात्र यहीं ब्रिज भी है जो वन वे है अर्थात आने और जाने के लिए अलग अलग रास्ते बने हुए हैं। इसके बावजूद वाहन चालक इस वन वे का पालन नहीं कतें और शार्ट कट के चक्कर में खतरों से खेलकर वन वे का नियम तोड़ रहे हैं।

कारण यह है कि यहां कोई जिम्मेदार वाहन चालको को सही राह दिखाने के लिए मौजूद नहीं रहता। फ्रीगंज ओवर ब्रिज से मक्सी रोड की तरफ होकर टॉवर चौक जाने का मार्ग है लेकिन सैकड़ों वाहन चालक मक्सी रोड से घूमकर जाने की बजाय सीधे ग्रांड होटल की तरफ वाहन ले जाते हैं। इनमे ना केवल बाइक सवार शामिल हैं बल्कि ई रिक्शा और ऑटो सहित चार पहिया वाहन भी नियम तोडक़र सीधे इसी रास्ते उतरकर फ्रीगंज के टॉवर चौक आतें हैं।

स्कूल के सामने खड़े होकर चालान में व्यस्त ट्रैफिक पुलिस

फ्रीगंज मक्सी रोड पर स्थित स्टडी होम स्कूल के सामने छाव में खड़े होकर रोजाना दोपहर के समय ट्रैफिक पुलिस के जवान नियम पूर्वक मक्सी रोड की तरफ आते हुए बाइक सवारो को रोककर चालान बनाने में व्यस्त रहते हैं।

इनका कहना

नियमों का शत प्रतिशत पालन हो रहा है। फ्रीगंज ब्रिज पर नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों पर समय समय पर कार्रवाई की जाती है।

-विक्रम सिंह कनपुरिया, डीएसपी ट्रैफिक

Next Post

हरिओम जल में मनमानी, भगवान महाकाल को जल अर्पित करने आ रहे हैं नित नये चेहरे

Tue Jun 17 , 2025
उज्जैन, अग्निपथ। भगवान श्री महाकाल को प्रतिदिन भस्मारती के पहले अर्पित होने वाले हरिओम जल में सेटिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि नित नये चेहरे हरिओम जल अर्पित करने के लिये आ रहे हैं। इन्हे लाने वाले लोग मंदिर से जुड़े कर्मचारी हैं जो अफसरों का निर्देश […]