बैतूल से आ रहे दर्शनार्थियों की कार देवास रोड पर ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल

उज्जैन, अग्निपथ। बैतूल से उज्जैन आ रहे दर्शनार्थियों की कार देवास रोड़ पर ओवरटेक करने में नरवर की तरफ से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया बैतूृल के रहने वाले 80 वर्षीय यशवंत पिता गेंद राव शिंदे, पन्ती सुमन बाई, बेटेे नीलेश राव, दामाद दादा राव पिता गुलाब राव, भांजे रवि पिता तेज राव और परिवार के तीन छोटे बच्चों के साथ बुधवार दोपहर 3 बजे बैतूल से महाकाल दर्शन करने उज्जैन के लिए रवाना हुए थे।

नीलेश राव ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे नरवर के समीप ट्रक को ओवरटेक करने में कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में यशवंत राव शिंदे की मौत हो गई। जबकि दादा राव और रवि गंभीर घायल हैं। सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को चरक अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रैफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सुबह पोस्टमॉर्टम, दर्शन की इच्छा अधूरी रह गई

मृतक यशवंत राव शिंदे के पुत्र नीलेश ने बताया कि हादसे में उनके 80 वर्षीय पिता की मौत हो गई। पहले से वे पैरालिसिस की बीमारी से ग्रस्त थे। उनकी महाकाल बाबा के दर्शन की इच्छा भी अधूरी रह गई।

महिला ने किया आत्मदाह, मायके वालों का आरोप- बच्चे नहीं होने पर ससुराल वाले ताने देते थे, पति गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक चौक में रहने वाली महिला ने 13 जून की रात खुद पर घासलेट डालकर आग लगा ली थी। उपचार के दौरान अस्पताल में दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल जनों पर आरोप लगाया है कि वे बच्चे नहीं होने पर महिला को ताने देते थे। इसी से परेशान होकर उसने आत्मदाह कर लिया।

पुलिस ने बताया उन्हेल के कार्तिक चौक में रहने वाली जीवन बाई पति देवीलाल भाट उम्र 45 साल ने 13 जून को खुद पर घासलेट डालकर आग लगा ली थी। उपचार के दौरान अस्पताल में 15 जून को उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जीवनबाई की शादी को कईं साल हो गए लेकिन उसे बच्चे नहंी हुए।

इसे लेकर पति और ससुराल जन उसे ताने देकर प्रताडित करते थे। जिससे परेशान होकर उसने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने ससुराल जनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। उसके पति देवीलाल को गिरफ्तार किया गया है।

Next Post

शादी के लिए 1.91 हजार लिए, फिर भागने की फिराक में थी नई दुल्हन

Thu Jun 19 , 2025
पति ने दुल्हन और उसे लेने आई महिलाओं को कमरे में बंद कर पुलिस बुलाई उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ोद में एक चौेंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवक ने शादी के दो दिन बाद अपनी पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का आरोप […]
उज्जैन पुलिस फाइल