कोरोना संक्रमित गायब – मुनादी के बाद भी पता नहीं

बडऩगर में 6 केस एक्टिव – खतरा बढऩे लगा

बडऩगर, अग्निपथ। कोरोना का खतरा जिले सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में फिर बढऩे लगा है। ऐसे में कोरोना टेस्ट कराने वालों की संख्या भी बढऩे लगी है। बुधवार को 43 सैंपल भेजे गए थे वहीं चार पुरूष पॉजीटिव पाए गए। इस प्रकार अभी नगर में 7 पॉजीटिव हैं। गुरुवार को 52 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गये है। मार्च माह में ग्रामीण व शहरी सहित कुल 12 केस सामने आए हैं। जिसमें ग्रामीण से 4 व शहरी 8 है।

बुधवार को कोरोना बुलेटिन सूची में 4 पॉजीटिव सामने आए थे। जिनमें तीन नगर से व एक ग्रामीण क्षेत्र से था। इसमें एक शांति निकेतन क्षेत्र से व एक मण्डी कर्मचारी भी शामिल है। किन्तु तीसरे पेशेंट के बारे में समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है। उक्त पेशेंट का नाम कैलाश पिता मोहन निवासी कोर्ट चौराहा के रूप में सामने आया था। जब पेशेंट को उपचार हेतु भेजने के लिए मोबाइल पर काल किया तो उसका नम्बर अस्थाई रूप से बंद बताया जिसके बाद खलबली मच गई किन्तु पेशेंट का पता नहीं चल पाया। जिसका पता लगाने के लिए काफी खोजबीन भी की जिसके बाद नपा के कंट्रोल रूम से साउण्ड सिस्टम से नगर में उक्त पेशेंट का नाम लेकर मुनादी भी की गई किन्तु पेशेंट का पता नहीं चल पाया था की वह कहां है। पेशेंट का पता नहीं चलने के कारण प्रशासन भी चिंतित है।

यो क्यों बाजी रियो दादा… या कोरोना की आग है..

कोराना संक्रमण के फैलाव के चलते नागरिकों को सुरक्षा हेतु जागरुक किया जा रहा है। किन्तु अभी भी लोग लापरवाही दिखा रहे है। सोशल डिस्टेंस व सेनेटाईजर का उपयोग तो बहुत कम ही दिखाई दे रहा है वहीं लोग मास्क से भी परहेज करते हुए नजर आ रहे है। जबकि नगर में स्पाट फाइन किया जा रहा है। ऐसे में शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन प्रात: 11 व शाम को 7 बजे नगर में नपा के साउंड सिस्टम से सायरन बजाकर मास्क पहनने हेतु जागरुक किया जा रहा है जिसके प्रति किसी का ध्यान नहीं है। ऐसे में सायरन कोतुहल का विषय भी बनता जा रहा है।

यू तो यह सायरन कोरोना से सुरक्षा के प्रति सचेत करने हेतु बजाया जा रहा है किन्तु जानकारी के अभाव में हास्यास्पद स्थिति भी निर्मित हो रही है। जिसकी चर्चाएं बाजार के चौराहों पर सुनने को मिल रही है। ऐसा ही वाक्य गुरूवार को घटीत हुआ जब प्रात: में सायरन बजा तो ग्रामीण यह पुछते हुए नजर आया कि यो क्यों बाजी रियो दादा, कई आग लगी है.. दादा कई तो किसी ने जवाब दिया की यो वनी आग को सायरन नी है यो तो कोरोना की आग जो लगी री है वी से अपना लोगा ने बचावा ने बजई रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एंटीलिया केस:मनसुख का पोस्टमार्टम करने वाले 3 डॉक्टर्स NIA की रडार पर, ऑटोप्सी के दौरान वझे के मौके पर रहने के सबूत मिले

Fri Mar 26 , 2021
एंटीलिया केस में स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या की जांच NIA ने तेज कर दी है। उसे पुख्ता सबूत मिले हैं कि हिरेन के पोस्टमार्टम के दौरान API सचिन वझे ठाणे के सरकारी अस्पताल में मौजूद था, ऐसे में अब शव की जांच करने वाले 3 डॉक्टर्स से […]

Breaking News