पुलिस ने आरोपियों का एक करोड़ 30 लाख का प्लाट, एक कार, एक पिकअप जब्त
नागदा, अग्निपथ। किसानों को उपज का अधिक मूल्य का लालच देकर पांच करोड़ की धोखाघड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से एक करोड़ 30 लाख रुपए कीमत के दो प्लाट सहित एक कार, एक पिकअप जब्त की है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगेगी।
नागदा, खाचरौद एवं जावरा सहित आसपास के लगभग 60 किसानों ने गुरुवार की रात्रि में 4 करोड़ 37 लाख 32 हजार 992 रुपए की धोखाघड़ी की शिकायत पूर्व जनपद सदस्य जीवनसिंह डोडिया के साथ पुलिस थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों के खिलाफ 481/2025 धारा, 318(4), 316(2), 316(5), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया। शुक्रवार की शाम को एएसपी अभिषेक रंजन ने उज्जैन से आकर नागदा पुलिस थाने में प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा किया।
इस दौरान सीएसपी विक्रम अहिरवार, टीआई अमृतलाल गवरी भी मौजूद रहे। एएसपी रंजन के अनुसार आरोपी सौरभ मोदी पिता बालकृष्ण मोदी निवासी श्रीराम कॉलोनी नागदा, राजेश पिता मांगीलाल संगीतला निवासी बनवाड़ा, छब्बू उर्फ पुखराज गुर्जर निवासी रामसहाय मार्ग नागदा ने किसानों को ऊंचे दाम देने का लालच देकर उपज खरीदी और बाद में उसका भुगतान नहीं किया, जिसको लेकर लगभग 60 किसानों ने शिकायत की, शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस आरोपी से एक करोड़ 30 लाख रुपए कीमत के दो प्लांट, एक पिकअप वाहन नंबर एमपी-13-जेडएम-9913, कार टाटा टियागो नंबर आरजे-35-सीए-2630 को जब्त किया है जब्त संपत्तियों की कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों को पकडऩे में टीआई अमृतलाल गवरी, सायबर सेल प्रभारी एसआई प्रतीक शर्मा, एसआई योगिता उपाध्याय, एएसआई प्रकाश डाबर, अरविंद गणावा, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, विनोद माली, आरक्षक कृष्णा बैरागी, दीनदयाल धनगर, अजय चौहान, रणवीरसिंह चौहान, ज्योति वर्मा आदि का योगदान रहा।
पीडि़त किसानों ने पुलिस में शिकायत की
- जीवनसिंह पिता स्वरुप सिंह नागदा सोयाबीन, गेहु किमती 38,62,521/-
- दिलीप पिता कन्हैयालाल ग्राम सेदरी, सोयाबीन किमत 5,18,400
- रामनिवास पिता कन्हैयालाल सेदरी का सोयाबीन किमत 2,92,800
- कन्हैयालाल पिता नानुराम ग्राम सेदरी की सोयाबीन व डालर चना किमती कुल 4,60,500
- वासुदेव पिता शांतिलाल ग्राम सेदरी की सोयाबीन किमत 55,000
- रामेश्वर पिता अंबाराम ग्राम सेदरी का सोयाबीन व डालर चना, गेहूँ किमत 8,50,000/-
- ओमप्रकाश पिता मांगीलाल ग्राम सेदरी की सोयाबीन, डालर, मेथी, मसुर, गैहुँ, किमत 16,68,407/-
- गोविन्द पिता रामचन्द्र निवासी सेदरी की सोयाबीन किमती 1,95,000/-
- प्रहलाद पिता रामेश्वर ग्राम सेदरी की सोयाबीन कुल किमत 4,60,000/-
- बंकट पिता भागीरथ ग्राम चापाखेडा की सोयाबीन किमती 8,00,000/
- राजेन्द्र पिता नरसिंह ग्राम चापाखेडा सोयाबीन, गैहुकमत 29,77, 230/-
- देवीलाल पिता शंकरलाल निवासी चापाखेडा, सोयाबीन, किमत 8,65,000/-
- जितेन्द्र पिता हरिनारायण ग्राम चापाखेडा, सौयाबीन किमत 21,273/
- निर्मलसिंह पिता सज्जनसिंह ग्राम रुनखेडा गैहुँ, किमत 3,21,000/-
- मुकेश पिता ईश्वरलाल ग्राम घिनोदा सोयाबीन, गैहुँ किमत 9,74, 875/-
- सुनिल पिता मोतीलाल निवासी घिनोदा सोयाबीन 2,90,000/-
- भैरुलाल पिता मोहनलाल ग्राम केरवासा सोयाबीन, 11,80,000/-
- रामनिवास पिता शांतिलाल ग्राम कछालिया सोयाबीन 4,42,000/-,
- परमानन्द पिता बापुलाल ग्राम बैरछा सोयाबीन 69,340, /-
- परमानन्द पिता जगदीश ग्राम बैरछा सोयाबीन 2,00,000/-
- राधेश्याम पिता सालगराम निवासी बैरछा गेंहूँ 1,30,000/
- भैरूलाल पिता कनीराम निवासी ग्राम बैरछा सोयाबीन 1,80,000/-
- जगदीश पिता तोलाराम ग्राम बैरछा सोयाबीन 5,73,300/-
- . राकेश पिता ईश्वरलाल ग्राम बैरछा गेहुँ किमत 87,640/-
- नन्दकिशोर पिता रुघनाथ ग्राम नेगडदा सोयाबीन 9,63,630/-
- दशरथ पिता भेरुलाल ग्राम नेगडदा सोयाबीन 3,09,270/-
- . नन्दकिशोर पिता रामकिशन ग्राम आक्याजागीर सोयाबीन 6,00,000/-
- रामेश्वर पिता बगदीराम ग्राम बैरछा सोयाबीन 9,18,000/-
- गोवर्धन पिता वरदीराम ग्राम आक्याजागीर सोयाबीन 5,09,000/-
- कमलेश पिता ईश्वरलाल ग्राम कलसी सोयाबीन 60,000/
- भँवरसिंह पिता उकारसिंह ग्राम टूटीयाखेडी गैहुँ 2,00,000/-
- मनोज पिता रामेश्वर ग्राम फतेहगढ सोयाबीन 2,50,000 /-
- रामचन्द्र पिता बद्रीलाल ग्राम आक्याजागीर सोयाबीन 2,10,000/-
- भारतसिंह पिता उमरावसिंह निवासी वनवाडा गैहुँ 1,64,090/-
- भँवरसिंह पिता उकारसिंह ग्राम टुटीयाखेडी गैहुँ 2,00,000/-
- भरत पिता कन्हैयालाल शर्मा निवासी रजला सोयाबीन 4,50,000/-,
- जीवनसिंह पिता सवजी गुर्जर निवासी टुटीयाखेडी गैहुँ, 1,70,000/-,
- राहुल पिता नाथुसिंह गुर्जर निवासी भीमपुरा गेहूँ 68,640/-,
- रामेश्वर ओरा पिता बगदीराम निवासी बैरछा सोयाबीन 9,18,680/-,
- मानसिंह पिता अमरसिंह गुर्जर निवासी सरवना सोयाबिन 3,20,000/-
- शम्भुसिंह पिता कान्हासिंह गुर्जर निवासी ग्राम अलसी सोयाबीन 3,20,000/-
- शिवशंकर पिता रतनलाल धाकड ग्राम वनवाडा सोयाबीन, मेथी, अलसी, किमती 25,10,570/-
- बंकट पिता दोलतराम ग्राम वनवाडा सोयाबीन 2,22,010/-,
- ओमजी पिता जगदीश लाल आंजना ग्राम किटखेडी सोयाबीन 1,50,000/-,
- गोविन्द पिता पुरालाल ग्राम ठिकरीया गैहुँ, 6,70,000/-
- धनपालसिंह पिता विक्रमसिंह निवासी टुटियाखेडी गैहु 16,33,920/-
- देवेन्द्रसिंह पिता विक्रमसिंह राजपुत निवासी टुटियाखेडी गैहु 15,59, 340/-
- विक्रमसिंह पिता उकारसिंह राजपुत निवासी टुटियाखेडी गैहुँ, सोयाबीन 79,50,000/-
- शेरसिंह पिता सज्जनसिंह राजपुत निवासी बनवाडा गैहुँ 62,400/-
- दशरथ शर्मा पिता सुरेश शर्मा निवासी टुटियाखेडी सोयाबीन 2,00,000/-
- कृष्णपाल पिता केशरसिंह निवासी बनवाडा गैहु 5,55, 740/-,
- हनुमंतसिंह उर्फ बंटु पिता रणजीत सिंह निवासी वनवाडा गैहु 6,21,027/-
- भुपेन्द्रसिंह पिता टिकमसिंह निवासी मोहना गैहु 4,00,000/-
- रंगलाल पिता रामलाल निवासी टुटियाखेडी सोयाबीन 3,70,000/-
- चंपालाल पिता बद्रीलाल धाकड निवासी वनवाडा गैहु, सोयाबीन 12, 22, 270/-,
- पप्पुलाल पिता बद्रीलाल धाकड निवासी वनवाडा सोयाबीन 10,00,000/-
- जितेन्द्र पिता रामेश्वर निवासी नापाखेडा गैहु 2,32,264/-
- शांतिलाल पिता भागीरथ धाकड निवासी वनवाडा सोयाबीन 8,00,000/-
- ईश्वरलाल पिता शंकरलाल आंजना निवासी वनवाडा गैहुँ 1,80,000/-
- बाबुलाल पिता रामसिंह आंजना गैहु 1,14,880/-
- ईश्वरलाल पिता छगनलाल जायसवाल निवासी वनवाडा सोयाबीन 98,000/- द्वारा कुल आवेदन 61 सभी ग्रामीण किसानो की कुल राशी 4,37,32,992/- के आवेदन पेश किये।
