बड़नगर, अग्निपथ। रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना में बड़नगर पुलिस ने नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी केसर सिंह निनामा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम रेलापाड़ा का निवासी है और रिश्ते में पीड़िता का मौसा लगता है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने जानकारी दी कि 17 वर्षीय पीड़िता ने परिजनों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह ग्राम अमला में मजदूरी कर लौट रही थी, तब आरोपी ने उसे जबरन झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
