नागदा रोड पर रुईगढ़ा के बीच कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, 6 लोग घायल

हादसे

एक अन्य कार पीछे से आकर टकराई, कोई हताहत नहीं

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन-नागदा मार्ग पर गुरुवार को रूई-गढ़ा गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। इनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे झाडिय़ों में जा घुसी। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नागदा की ओर से आ रही कार की उज्जैन की तरफ से जा रहे ट्रक से भिड़ंत हुई। ट्रक में किराने का सामान भरा हुआ था जो नागदा की तरफ जा रहा था। टक्कर के बाद ट्रक के पीछे चल रही एक अन्य कार भी अचानक ब्रेक लगने से ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हालांकि, दूसरी कार में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को निकाला

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी 6 लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोडक़र फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम हेल्पलाइन में ढिलाई पर कलेक्टर का कड़ा प्रहार, वेतन काटने के निर्देश

Thu Nov 26 , 2026
धार, अग्निपथ। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारी के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए, जबकि जनजातीय कार्य विभाग को समय पर […]

Breaking News