आईपीएल 2021 पर कोरोना की मार: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, स्थगित किए सभी बचे हुए मैच

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देश में कोरोना महामारी के कारण बनी भयावह स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि इस सत्र के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया है। 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या इस साल आईपीएल आयोजन के लिए कोई उपयुक्त समय मिल सकता है। यह सितंबर हो सकता है लेकिन अभी यह केवल कयास होंगे। अभी की स्थिति यह है कि हम टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कर रहे हैं।’

लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने पीटीआई से कहा, ‘टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है। हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है।’
बता दें, जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कई मामले पाए गए, जिसके बाद आईपीएल को मंगलवार (4 मई) को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया। कई टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों के लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बीसीसीआई ने ये बड़ा फैसला लिया है।

आपात बैठक के बाद लिया गया फैसला
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की मंगलवार एक आपात बैठक हुई थी। इस मीटिंग के बाद आईपीएल को फौरन स्थगित करने का फैसला लिया गया। लीग को स्थगित करने के बाद बीसीसीआई का बयान आया कि वह लीग में शामिल खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दूसरे सदस्यों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहता है।

अनिश्चितकाल के लिए निलंबित हुआ टूर्नामेंट
लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, ‘टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है। हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है।’

कई खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव
यह घोषणा सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद की गई। इससे पहले सोमवार (3 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज कोच एल बालाजी व कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती के परिणाम भी पॉजिटिव आए थे। इससे पहले संक्रमण बढ़ने के कारण दो आईपीएल मैचों को स्थगित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल में बवाल: चुनाव बाद जमकर हो रही हिंसा, भाजपा और तृणमूल का एक-दूसरे पर आरोप

Tue May 4 , 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आ चुके हैं और ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की सभी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए भारी जीत हासिल की है। हालांकि, चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में हिंसा का दौर शुरू हो गया, जिसके लिए भगवा दल ने तृणमूल कांग्रेस […]