दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने बढ़ाई आंदोलनकारी किसानों की मुसीबत, दिनभर बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बीते रविवार से रुक-रुककर हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी है। इससे न केवल सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है बल्कि दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हजारों की तादाद में प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए इंतजाम भी नाकाफी जैसे साबित हो रहे हैं। हालांकि ये सब भी उनका हौसला नहीं तोड़ पाया है।

बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा में भी सुधार हुआ है, वहीं पारा गिर गया है। बारिश की वजह से कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान प्रभावित हुए हैं।

राजधानी दिल्ली की कई जगहों में मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कई जगहों और उसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होनी की संभावना जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ओले:हिमाचल में अटल टनल 2 दिन के लिए बंद; राजस्थान में ओले गिरे, MP में रुक-रुककर बारिश

Tue Jan 5 , 2021
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश में अटल टनल को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया। राजस्थान के कई इलाकों में ओले गिर रहे हैं, तो मध्य प्रदेश में रुक रुककर बारिश हो रही है। कई दूसरे राज्यों में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने […]

Breaking News