आधी रात में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी पत्नी की हत्या

बड़नगर तहसील के लखेसरा गांव का मामला

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है। घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।

रविवार देर रात बड़नगर तहसील के इंगोरिया थाना क्षेत्र के लखेसरा गांव में रितेश नायक ने पत्नी ममता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक रितेश पत्नी ममता के साथ पिछले कुछ सालों से देपालपुर में रहता था। उनकी 14 माह की एक बेटी भी है। रविवार सुबह ही व बेटी और पत्नी के साथ अपने गांव आया था। रात करीब 12 बजे आरोपी रितेश का पत्नी से झगड़ा हो गया। आवाज सुनकर रितेश की मां कमरे आई तो देखा कि बेटा ममता पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा है। ममता खून से लथपथ चारपाई पर ही पड़ी थी। मां ने शोर मचाया तो रितेश भाग गया। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने रात सवा एक बजे पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी रितेश की मां से वारदात की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। रितेश के पकड़े जाने के बाद ही वारदात की असली वजह की जानकारी हो पाएगी। सोमवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओवरटेक करने में गई सात लोगों की जान, पांच घायल

Mon Nov 9 , 2020
गमी कार्यक्रम से लौट रहा था रीवा का परिवार सतना। नागौद थाना क्षेत्र के रेरूआ मोड़ के पास दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। रीवा का विश्वकर्मा परिवार पन्ना में एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था और तभी यह हादसा हुआ। मरने वालों में […]

Breaking News