बदनावर : सरस्वती कॉलोनी में 3 बच्चे सहित 12 लोग पॉजीटिव

बदनावर, अग्निपथ। मंगलवार से बदनावर अनुभाग में कोरोना कफ्र्यू में छूट मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। किन्तु नगर की एक कॉलोनी में बुधवार को एक साथ 12 लोग पॉजीटिव निकलने पर वापस लोग चिंतित हो गए। अब डर सता रहा कि कोरोना की चेन वापस न बन जाए।

आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के वार्ड क्रं. 13 में स्थित सरस्वती कालोनी में लोगों की कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें 138 लोगों का रेपीड टेस्ट किया गया। टेस्ट में कॉलोनी के 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। जिसमें 3 बच्चे भी शामिल है।

पूरी कॉलोनी सील, रहवासियों के बाहर निकलने पर रोक

इतनी संख्या में पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद तत्काल एसडीएम वीरेंद्र कटारे के निर्देश पर सीएमओ आशा भंडारी ने कालोनी पहुंचकर पूरे इलाके को पूरी तरह सील करवाया। कालोनी के रहवासियो के कालोनी से बाहर आने जाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने कहा कि अगर कालोनी का कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के शहर में घूमते दिखाई दिया तो कार्रवाई होगी। साथ ही मोहल्ले वालों को अपने अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।

आज ग्राम बखतपुरा में भी कोरोना की जांच के लिए केम्प लगाया गया। वहां 20 लोगो की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। बदनावर के फीवर क्लीनिक केंद्र पर भी आज जांच हुई। 22 आरटीपीसीआर सेंपल लिए गए। जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। जांच टीम में डॉ पंकज शर्मा, डॉ केपी शेखावत, पंकज जायसवाल, भवानी कुशवाह, कृष्णा पटेल, अजय चौहान के साथ ही नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी, वार्ड क्रमांक 13 के पूर्व पार्षद पंकज ठाकुर आदि उपस्थित थे। ठाकुर ने बताया कि हम काम्लोनी में घर-घर जा रहे है व रहवासियों से सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो जून की रोटी की जुगाड़ के लिए एक जून से खुला व्यापार, छोटे व्यवसाय पर प्रतिबंध से नाराजगी

Wed Jun 2 , 2021
पुलिस की बेजा कार्रवाई से ग्रामीण परेशान झाबुआ। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के साथ आदिवासी बहुल झाबुआ जिला भी 16 अप्रैल से लॉकडाउन था। 45 दिनों पश्चात कोरोना के प्रकरणों में जब राहत मिलने लगी तो राज्य सरकार के आदेश व जिला कलेक्टर की गाइड लाइन अनुसार जिले की […]

Breaking News