सातवीं बार मुख्यमंत्री बने नितेश सुशील मोदी को डिप्टी सीएम का पद नहीं

पटना। बिहार में नया मुख्यमंत्री तय हो गया है। सोमवार शाम को वे राजभवन में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम के लिए तारकिशोर का नाम तय किया गया है। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी ने इस पर ट्वीट किया- मुझे पार्टी ने 40 साल में बहुत कुछ दिया है। मुझसे कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता।

इससे पहले, रविवार को हुई NDA की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल नेता चुना गया। बैठक में पर्यवेक्षक के तौर राजनाथ सिंह, बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। वहीं, नीतीश ने बैठक के बाद राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

तारकिशोर उपनेता, डिप्टी सीएम हो सकते हैं
भाजपा के तारकिशोर प्रसाद को NDA का उपनेता चुना गया है, वहीं रेणु देवी भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गई हैं। सामान्य रूप से NDA का उपनेता ही उपमुख्यमंत्री होता है, लेकिन इस बार पेंच फंसा हुआ है। नीतीश सुशील मोदी को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं और भाजपा उन्हें केंद्र में मंत्री बनाने की सोच रही है। डिप्टी सीएम पर तारकिशोर का नाम आगे चल रहा है।

क्या बोले नीतीश?
राज्यपाल से मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा कि NDA की बैठक में मुझे विधायक दल का नेता चुना गया। राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कल दोपहर यानी 4-4.30 बजे शपथ ग्रहण होगा। सहयोगी दलों का ध्यान रखा जाएगा। सुशील कुमार मोदी शपथ लेंगे और कितने मंत्री बनेंगे, इस पर नीतीश ने कहा कि इस पर बातचीत जारी है। NDA की बैठक के बाद फिर देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव नीतीश से मिलने पहुंचे।

सुशील मोदी पर राजनाथ भी चुप
राजनाथ सिंह ने कहा कि बैठक में नीतीश को विधायक दल का नेता चुना गया है। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। सुशील मोदी डिप्टी सीएम होंगे या नहीं, ये लोग बैठकर तय कर लेंगे।

नीतीश के साथ ये ले सकते हैं शपथ
भाजपा से: तारकिशोर प्रसाद, डॉ. प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, राणा रंधीर सिंह
जदयू से: श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, विजेंद्र यादव, संजय झा

किसने-क्या कहा?
NDA की बैठक में भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह अपनी मां पुतुल देवी के साथ पहुंची। पुतुल देवी ने बेटी के मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि ये पार्टी का फैसला होगा। श्रेयसी प्रतिभा की धनी है और मेरी समझ से उसे मौका मिलना चाहिए। भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा कि मेरी डिप्टी सीएम बनने की कोई इच्छा नहीं है, बस प्रधानमंत्री का सपना पूरा करना है।

Next Post

परंपरा निभाने को 15 मिनट चलाई हिंगोट पांच गिरफ्तार

Sun Nov 15 , 2020
इंदौर। यहां से 56 किलोमीटर दूर गौतमपुरा में धोक पड़वा (गोवर्धन पूजा) पर दो दलों के बीच हाेने वाला हिंगोट युद्ध पुलिस और योद्धाओं के बीच खेला गया। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद योद्धाओं ने परंपरा निभाने छत से हिंगोट चलाए। हिंगोट छोड़ने को लेकर योद्धाओं ने पुलिस को […]