सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में मची रार का फायदा विपक्षी पार्टियों को हो सकता है। यही वजह है कि आलाकमान ने एक तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को टीम संभालने की नसीहत दी है तो दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नवजोत सिंह सिद्धू से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुटबाजी को खत्म करने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति ने भी सिद्धू की सार्वजनिक बयानबाजी पर नाराजगी जाहिर की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार को समिति ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को नसीहत दी कि वह नाराज विधायकों को जल्दी मनाएं। उनसे कहा गया कि चुनाव से पहले विधायकों को संतुष्ट करना जरूरी है। नवजोत सिंह सिद्धू गुट को मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

बताया जा रहा है कि समिति और राहल गांधी नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी से खुश नहीं है। खासकर उनके उस बयान पर नाराजगी जाहिर की गई है जिसमें उन्होंने कहा था पंजाब में ‘दो परिवार’ लाभ ले रहे हैं। समिति और शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि सार्वजनिक बयानबाजी से बचा जाए।

एक तरफ अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में एआईसीसी की तीन सदस्यीय समिति से मुलाकात की। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा सहित पंजाब के कुछ नेताओं से मुलाकात की। आज भी वह कई नेताओं से मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी को बचाने रेलवे ट्रैक पर दौड़ी मां:प्रयागराज में 2 साल की बच्ची चलती ट्रेन से गिरी, मां ने 3 किमी तक पटरियों पर नंगे पैर दौड़ लगा दी

Tue Jun 22 , 2021
प्रयागराज। जाखो राखे साइयां, मार सके न कोई…यह कहावत सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हकीकत बन गई। यहां चलती ट्रेन से दो साल की एक बच्ची नीचे गिर गई थी। इसके बाद बच्ची की मां ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और पटरियों पर तीन किलोमीटर तक दौड़ […]