नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाला पाशविक मौसा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

दुष्कर्म

बड़नगर, अग्निपथ। रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना में बड़नगर पुलिस ने नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी केसर सिंह निनामा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम रेलापाड़ा का निवासी है और रिश्ते में पीड़िता का मौसा लगता है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने जानकारी दी कि 17 वर्षीय पीड़िता ने परिजनों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह ग्राम अमला में मजदूरी कर लौट रही थी, तब आरोपी ने उसे जबरन झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Next Post

सवा करोड़ से अधिक के नोटों से महके बुद्धेश्वर महादेव, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Wed Feb 25 , 2026
बड़नगर, अग्निपथ। विश्वप्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में भक्ति और वैभव का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महादेव का श्रृंगार लाखों-करोड़ों रुपये के रंग-बिरंगे नोटों से किया गया। इस बार 24 फरवरी को भगवान बुद्धेश्वर का दरबार 1 करोड़ 31 लाख रुपये के […]