पुलिस महकमे में फेरबदल: सात पुलिसकर्मी सम्मानित, उज्जैन के दो अधिकारियों समेत ग्यारह की नई पदस्थापना

भोपाल, अग्निपथ। मध्य प्रदेश पुलिस के सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अन्वेषण एवं फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। इनमें अन्वेषण के क्षेत्र में छह तथा फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में एक अधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा है कि इस सम्मान से पुलिस बल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

उज्जैन के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत आठ सब इंस्पेक्टर समेत ग्यारह पुलिसकर्मियों को एटीएस में प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस सूची में उजैन के दो पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें उपनिरीक्षक (विसबल) मनोज गोलिया (32वीं वाहिनी, उज्जैन) तथा उपनिरीक्षक (विसबल) मनोज सूर्यवंशी (32वीं वाहिनी, विसबल उज्जैन) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सूची में उपनिरीक्षक शीना खान (जिला रतलाम), उपनिरीक्षक (विसबल) शोभित वर्मा (छठी वाहिनी, जबलपुर), उपनिरीक्षक (विसबल) विकास सिंह तोमर (18वीं वाहिनी, शिवपुरी), उपनिरीक्षक (विसबल) राजेश रघुवंशी (क्राइम ब्रांच, नगरीय पुलिस इंदौर), उपनिरीक्षक (विसबल) भीम सिंह ठाकुर (7वीं वाहिनी, विसबल भोपाल), उपनिरीक्षक (आर्म्स) मनीन्द्र सिंह (जिला छतरपुर), आरक्षक (विसबल) क्रमांक 1141 जोगेंद्र कुमार इवानाती (छठी वाहिनी, विसबल जबलपुर), आरक्षक (विसबल) क्रमांक 1149 सौरैम यादव (23वीं वाहिनी, विसबल भोपाल) तथा आरक्षक चालक क्रमांक 1502 अमित सिंगारे (पीटीएस एमटी, भोपाल) शामिल हैं।

तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षक स्तर के इन कर्मचारियों को संबंधित इकाइयों द्वारा तत्काल प्रभाव से उनकी नवीन पदस्थापना वाली जगहों के लिए कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि सूची में शामिल कोई भी कर्मचारी वर्तमान में निलंबित है, तो उसे कार्यमुक्त न किया जाए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस मुख्यालय भोपाल को दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन को मिली 855 करोड़ के फॉरेस्ट जू और 237 करोड़ के रिसर्च पार्क की सौगात, प्रदेश में खुलेंगे 3.14 लाख रोजगार के द्वार

Wed Nov 18 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित गांधी सागर में बुधवार को आयोजित मोहन कैबिनेट की बैठक में उज्जैन के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में उज्जैन के नौलखी वन क्षेत्र में 855 […]

Breaking News