दो घंटे में दो सडक़ हादसे, एक की मौत, 8 लोग घायल

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। गुरुवार सुबह 5 से 7 बजे के बीच शहर की सडक़ों पर दो जगह अलग अलग सडक हादसे हो गए। लापरवाही से हुए दो हादसों में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि जबकि 8 लोग घायल हो गए। पहली घटना में रिवर्स कार ने ऑटो को टक्कर मारी, 8 लोग घायल हुए। दूसरी घटना में स्कार्पियो ने ई बाइक सवार किसान की जान ले ली। पुलिस ने चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।

आगरा से शादी में चाट बनाने आए थे 9 लोग

इंदौर रोड स्थित होटल में आयोजित शादी समारोह में चाट बनाने आगरा से 9 लोग सुबह ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। स्टेशन के बाहर से उन्होंने होटल जाने के लिये ऑटो लिया। करीब 5 बजे ऑटो इंदौर रोड निनौरा से आगे बढ़ा तभी इंदौर पासिंग कार तेजगति से रिवर्स में आई। दोनों की भिड़ंत में ऑटो चालक सहित 8 लोग घायल हो गए।

रिवर्स कार और ऑटो की भिड़ंत में ड्राइवर हरीश पिता प्रेमबिहारीलाल निवासी विष्णुपुरा, ऑटो सवार राजेश पिता अशोक, अशोक पिता मनीराम, रवींद्र पिता पतिराम, मंगूलाल, रामकेश पिता अशोक, अवधेश पिता मायाराम, सतीश पिता रामगोपाल सभी निवासी फतेहाबाद आगरा घायल हो गए। इनके साथी हवलदार और बंटी हादसे में बच गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी को चरक अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान कार चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। घायल अशोक ने बताया कि ठेकेदार हवलदार ने उज्जैन के केटरर्स से कांट्रेक्ट लिया था। वह सभी को आगरा से उज्जैन लाया था।

सोडंग में स्कार्पियो ने ई बाइक को टक्कर मारी, खेत में उतरे वाहन

सोडँग में रहने वाला किसान हटेसिंह पिता मदनलाल देपन (53) सुबह करीब 7 बजे ई- बाइक से खेत से घर लौट रहे थे, तभी रामगढ़ फंटे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हटेसिंह की मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो खेत में उतर गई। हटेसिंह के भाई महेश देपन ने बताया कि स्कार्पियो उन्हेल तरफ से आ रही थी। दुर्घटना के बाद उसमें बैठे लोग दूसरे वाहन से भाग गए। हटेसिंह खेती करते थे। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन : मंडी के पीछे अवैध दुकानों का निर्माण हटाने पहुंचे बीआई को सत्तापक्ष के नेता का फोन, बैरंग लौटे

Thu Nov 19 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर रसूख के दम पर निर्माण जारी रहने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला चिमनगंज मंडी के पीछे मोहन नगर रोड का […]

Breaking News