अवैध शराब जब्त की, दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बडऩगर, अग्निपथ। अवैध शराब संबंधित अपराधो की रोकथाम हेतू चलाये गये विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भुरिया के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविन्द्र बोयट के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी मनीष मिश्र व टीम व्दारा कार्यवाही करते 25 सितम्बर को अवैध रूप से मोटर सायकल पर ले जाई जा रही हाथ भट्टी जहरीली शराब, मोटर सायकल सहित जप्त कर 02 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस के अनुसार बडऩगर – बदनावर रोड़ पर दो व्यक्ति के ढोलाना तरफ से मोटर सायकल पर अवैध शराब लेकर आने की पुलिस को सूचना पर घेराबंदी कर दोनो को पकडा जिनके कब्जे से हाथ भट्टी देशी महूआ शराब मिली जो की मानव जीवन के लिए हानिकारक होना प्रतित है। आरोपीगण से मोके पर ही शराब व मोटर सायकल जप्त कर गिरफ्तार कर अपराध क्र. 497/22 धारा 49 – क, 34 आबकारी अधिकार कायम कर आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । उक्त दोनो आरोपीगण थाना बडनगर के रिकार्ड शुदा बदमाश है जो की अपराधिक प्रवृति के हैं ।

दोनो आरोपीगण मे से एक आरोपी द्वारा पूर्व में डाबरी चौक स्थित मस्जिद में से दान पेटी तोड रूपये चुराने की घटना कारीत की गई थी जिस पर भी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई । आरोपीगण से पुछताछ में यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त दोनो आरोपीगण द्वारा पूर्व में स्मैक पाऊडर पीने व बेचने का कार्य किया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित उनि. सुरेन्द्र गरवाल, जितेन्द्र पाटीदार, सउनि गोवर्धन बैरागी, नरेन्द्र भुरिया, प्रआर प्रदीप डामोर, आरक्षक नितेश रायकवार, महेश मोर्य, मोतिलाल वर्मा, गोविंद, राजेन्द्र, सुनिल, राधेश्याम की सराहनीय भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुस्साए शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

Sun Sep 25 , 2022
पिता ने परीक्षा कॉपी पर गलत स्थान पर हस्ताक्षर किए नागदा, अग्निपथ। भारत कॉमर्स स्कूल के एक विद्यार्थी के साथ शिक्षक ने मारपीट की, जिससे छात्र के कान का पर्दा फटा गया, विद्यार्थी के पिता ने बिरलाग्राम पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया, लेकिन तीन दिन […]

Breaking News