आगररोड पर सनसनीखेज वारदात; चकमा देकर शोरुम से कार ले उड़े 2 बदमाश

फुटेज खंगाल रही पुलिस, चालक पहुंचा थाने

उज्जैन, अग्निपथ। कार खरीदने के बहाने शोरुम पहुंचे 2 बदमाशों ने चालक को चकमा देकर लाखों रुपये कीमत की कार उड़ा दी। वारदात के बाद पुलिस टाटा शोरुम पहुंची थी। बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये फुटेज खंगाले जा रहे है।

चिमनगंज थाने के एसआई यादवेंद्र परिहार ने बताया कि आगररोड पर टाटा क पनी के शोरुम सांघी बद्रर्स पर शाम 4 बजे के लगभग 2 युवक पहुंचे थे। उन्होने कार खरीदने की बात कही और अल्ट्रोज कार दिखाने को कहा। कुछ देर चर्चा करने के बाद दोनों ने टेस्ट ड्राइव के लिये कहा। चालक विष्णु पिता भागीरथ दोनों के साथ ड्राइव के लिये निकला।

दोनों युवक काफी शातिर थे उन्होने उन्हेल रोड से साडू माता की बावड़ी मार्ग से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंच विष्णु से कहा कि हवा कम लग रही है। उसे कार रोकी और नीचे टायर में हवा देखने उतारा। उसी दौरान दोनों कार लेकर भाग निकले। चालक ने मामले की सूचना शोरुम पर दी। जहां से चिमनगंज थाना पुलिस को अवगत कराया गया।

टीआई जितेन्द्र भास्कर शोरुम पहुंचे और घटनास्थल देखा। एसआई के अनुसार कार कीमत 7 लाख के लगभग है। दोनों बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये शोरुम के आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रा को परेशान कर रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का मामला

Tue Jan 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नाबालिग छात्रा को परेशान कर रहे मुस्लिम युवक के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। जांच नरवर थाना पुलिस को सौंपी जाएगी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बाढकु मेद में रहने वाली कक्षा 10 वीं की छात्रा को गांव में रहने वाला अरबाज पिता उस्मान […]

Breaking News