आठ व्यापारियों को 1 करोड़ की चपत लगाकर दलाल फरार

विधायक का दामाद भी हुआ शिकार, होशंगाबाद पुलिस जब्त कर ले गई दाल

उज्जैन,अग्निपथ। सस्ते पोहा परमल दिलाने का झांसा देकर एक दलाल विधायक पारस जैन के दामाद सहित करीब आठ व्यापारियों को लगभग एक करोड़ रुपये की चपत लगाकर फरार हो गया। खास बात यह है कि उसकी करतूत का शिकार होशंगाबाद का व्यापारी भी हुआ, लेकिन वहां की पुलिस मंगलवार रात हरिफाटक ब्रिज के पास से लाखों रुपए की दाल बरामद कर ले गई।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इंदौर रोड स्थित महावीर बाग निवासी सुदर्शन नागर पोहा परमल की दलाली करता था। करीब एक सप्ताह पहले 8-10 व्यापारियों सेे सस्ता माल दिलवाने के बहाने लाखों रुपए लिए और फरार हो गया। उसने विधायक पारस जैन के भतीजा दामाद रिंकू दुष्याणी को भी शिकार बनाया। सभी उसे तलाश पाते इससे पहले ही वह होशंगाबाद स्थित पिपरिया के भाजपा से जुड़े व्यापारी से तुअर दाल अच्छे दाम में बेचने का झांसा देकर 400 बोरी उधार लाया और मक्सीरोड पर अब्बास के गोदाम में दाल रखकर बेचना शुरू कर दी। 200 बोरी ठिकाने लगाने के बाद एक व्यापारी ने उसे पकडक़र शेष माल अपने कब्जे में ले लिया। पता चलते ही रिंकू ने अपने प्रभाव के चलते व्यापारी से माल लेकर अपने गोदाम में रख लिया।

मैदान में मिला माल

सूत्रों के अनुसार नागर की करतूत पता चलते ही पिपरिया के व्यापारी ने अपना माल निकलाने के लिए एसआई बघेल के साथ दल भेज दिया। एसआई बघेल ने व्यापारी को पकड़ा। अब्बास के गोदाम में माल का पता चलने पर पंवासा थाने पहुंचे। यहां चर्चा बडी मुश्किल से रिंकू ने माल उसके गोदाम में होना स्वीकारा। लेकिन गोदाम से जब्त करवाने की जगह वह सोमवार रात 200 बोरी दाल हरिफाटक ब्रिज के पास मैदान में पटक गया, जहां से पुलिस और व्यापारी मंगलवार तडक़े उठा ले गई।

आज कर सकते हैं व्यापारी शिकायत

व्यापारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नागर भोपाल और इंदौर के भी कई व्यापारियों से बड़ी रकम ले गया है। वह अब्बास की स्वीफ्ट कार भी ले उड़ा। उसके मिलने की संभावना नहीं होने के कारण बुधवार को उसके खिलाफ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद से संगठन की दूरी..!

Tue Jan 12 , 2021
उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा 100  दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल का वितरण किया गया। सांसद निधि से यह राशि स्वीकृत की गई थी। पूरा कार्यक्रम कालिदास अकादमी में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ऐसा लग रहा था कि पूरे समय सांसद अकेले किला लड़ा रहे […]

Breaking News