इंदिरा नगर : विद्युत मीटर में लगी आग, 2 बाइक जली

उज्जैन। घर के बाहर लगे विद्युत मीटर में शुक्रवार शाम शार्ट सर्किट के बाद लगी आग से 2 बाइक आग की लपटों से घिर गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

आगररोड इंदिरानगर में रहने वाले धूलसिंह पटेल के घर पुत्र के विवाह की तैयारियां चल रही हंै। 30 नवंबर को विवाह होना है। इससे पहले शाम को उनके घर के बाहर लगे विद्युत मीटर में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और 2 बाइक आग की लपटों में घिर गई। घर में सभी लोग मौजूद थे, जो घबराकर घर से बाहर निकल गये। आगजनी की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। गनीमत रही की आग घर में नहीं पहुंची अन्यथा बड़ी जनहानि घटित हो जाती। घटनाक्रम के बाद देर रात धूलसिंह पटेल ने मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पहुंचकर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टक्कर के बाद दो वाहनों में लगी आग, उज्जैन के 3 लोग जिंदा जले

Sat Nov 28 , 2020
देवास के पास देर रात हुआ हादसा देवास. जिले के भौंरासा क्षेत्र के सिकखेड़ी के पास में बीती रात 1.30 बजे टेम्पो ट्रेवलर और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। तीन लोगों जिंदा जल गए। मरने वाले तीनों लोग उज्जैन के है। […]

Breaking News