टक्कर के बाद दो वाहनों में लगी आग, उज्जैन के 3 लोग जिंदा जले

देवास के पास देर रात हुआ हादसा

हादसे का वीडियो

देवास. जिले के भौंरासा क्षेत्र के सिकखेड़ी के पास में बीती रात 1.30 बजे टेम्पो ट्रेवलर और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। तीन लोगों जिंदा जल गए। मरने वाले तीनों लोग उज्जैन के है।

श्याम माली (फाइल फोटो)

श्याम माली (फाइल फोटो)

देवेंद्रसिंह ठाकुर (फाइल फोटो)

देवेंद्रसिंह ठाकुर (फाइल फोटो)

शिवनारायण नामदेव (फाइल फोटो)

शिवनारायण नामदेव (फाइल फोटो)

डंपर क्रमांक एमपी 09 एचएच 7698 गलत दिशा से जा रहा था, उसी दौरान भोपाल से इंदौर की और जा रही टेम्पो ट्रेवलर (एमपी 13 टीए 4070) की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद आग लग गई जिसमें ट्रेवलर में सवार तीन लोग श्याम माली (40), शिवनारायण नामदेव (50), देवेन्द्र सिंह ठाकुर (38) की मौत हो गई। तीनों जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के पीपलीनाका निवासी बताए गए है।

शादी का सामान भोपाल छोडऩे गए थे, लौटते वक्त हुआ हादसा
मरने वाले तीनों लोग पेशे से वाहन चालक हैं। तीनों एक शादी समारोह का सामान छोडऩे के लिए भोपाल गए थे। उज्जैन से शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे निकले थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी की ट्रेवलर में सवार तीनों लोग वाहन में फंस गए थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला था। इस बीच वाहन में आग लगने से तीनों की मौत हो गई। भौंरासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। ट्रेवलर में से तीनों के शव निकाले जिन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस घटना में डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर पुलिस डंपर चालक को तलाश कर रही है।

मदद के लिए पुकारते रहे तीनों

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना के बाद अचानक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई थी। इस दौरान उसमें सवार श्याम शिवनारायण और देवेंद्र मदद के लिए लोगों को पुकारते रहे। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई भी उन्हें केवल जलता हुआ देखने के अलावा कुछ नहीं कर सकता था। मौके पर आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन तब तक तीनों जिंदा जल चुके थे। सूचना मिलते ही मौके पर भोरासा थाना प्रभारी चेतसिंह परते मौके पर पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा के मेवात में मां ने चार मासूम बच्चियों को मौत के घाट उतारा, खुद का भी गला रेता

Sat Nov 28 , 2020
मेवात. हरियाणा के मेवात जिले में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां के गांव पिपरौली में वाली एक महिला ने अपनी चार बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुदकुशी के इरादे से उसने अपना गला भी रेत लिया। यह वारदात शुक्रवार […]

Breaking News