इलाज कराकर लौट रहे दंपत्ति से नकाबपोशों ने छीने 10 हजार रुपए

chori bag

बाइक पर पत्थर फेंकककर रोका

बडऩगर, अग्निपथ । ग्राम कारोदा निवासी मुकेश धाकड़ तथा उसकी पत्नी विष्णुबाई को बुधवार रात में रतलाम से कारोदा आते समय रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने रोककर उनके पास से नगदी व मोबाइल सीम छीन ली। बाद में मुकेश ने गांव आकर घटना बताई तथा साथियों को लेकर बिलपांक जाकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

मुकेश ने बताया कि अपनी पत्नी के इलाज के लिए बड़ौदा गया था और रात में वापस रेल से रतलाम तक आकर बाइक से घर आ रहा था। रतागढख़ेड़ा से आगे रुनीजा मार्ग पर खंडहर मकान के पास बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मेरी गाड़ी पर पत्थर फेंका तो मैं रुक गया। तब बदमाश पास आए और बोले कि चुप रहना तथा उन्होंने पर्स में से 10 हजार रुपए और मेरी पत्नी का आधार कार्ड व मोबाइल की सिम व पैरों में पहनी चांदी की पाइजब व मंगलसूत्र आदि उतरवाकर छीन लिए।

पत्नी की मेडिकल फाइल लेकर एक बदमाश अपनी बाइक से गया तथा तीन लोग मेरे पास खड़े रहे। उन्हें फाइल देने का कहने पर उन्होंने फोन लगाकर भागे व्यक्ति को वापस बुलाकर फाइल दी। एक व्यक्ति चाकू दिखाकर बोला कि अब निकल जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। तब डरकर अपने गांव आए और घरवालों को घटना बताकर थाने पर जाकर रिपोर्ट लिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कायथा में पंचायत चुनाव परिणाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sat Jul 9 , 2022
जनपद में दो वार्ड भाजपा से छीने कायथा, (दिनेश शर्मा) अग्निपथ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत यहां 8 जुलाई को हुए मतदान के परिणामों ने अभी तक के सभी अनुमानों को झुठलाते हुए सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जनपद, और सरपंच पद पर क्षेत्र में कई दिग्गज नेताओं […]

Breaking News