उज्जैन में यात्री बस और ट्रक की टक्कर एक की मौत, 20 घायल

उज्जैन. बुधवार सुबह मक्सी रोड पर शंकरपुर और पवासा के बीच में एक ट्रक और यात्री बस की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए.

मक्सी की ओर से आ रही यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री बस पलट गई. स्क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस को क्रेन की मदद से हटाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माकड़ोन का बदमाश निकला हथियारों का तस्कर, साथी से खुला राज, दोनों को जेल भेजा

Wed Nov 25 , 2020
चार पिस्टल, एक रिवाल्वर और आठ कारतूस बरामद, खरीदारों की तलाश उज्जैन,अग्निपथ। माकड़ोन का बदमाश काफी समय से घातक हथियार का धंधा कर रहा था। पुलिस से बचे बदमाश का राज उस समय खुल गया जब उसका साथी लोडेड पिस्टल के साथ पंवासा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने […]

Breaking News