कमजोर पड़ा निवार तूफान, 14 घंटे बाद खोला चेन्नई एयरपोर्ट

चेन्नई. बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान (Nivar Cyclone) बुधवार देर रात पुडुचेरी के समुद्र तट से टकरा गया। लैंडफॉल की यह प्रोसेस रात 11.30 बजे से 2.30 बजे तक चली। अब यह कमजोर पड़ गया है। निवार के चलते बुधवार शाम 7 बजे से बंद किया गया चेन्नई एयरपोर्ट आज सुबह 9 बजे खोल दिया गया। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

तमिलनाडु के मंत्री आरबी उदयकुमार के मुताबिक, तूफान के चलते किसी की भी जान नहीं गई। फसलें खराब होने की भी कोई सूचना नहीं है। कुछ इलाकों में दीवार गिरने की घटनाएं हुई हैं। 2.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था।

तमिलनाडु के कुड्डालोर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां बुधवार रात 8.30 से रात 2.30 बजे तक 24.6 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, पुडुचेरी में इस दौरान 23.7 सेमी बारिश हुई। यहां बारिश अभी भी जारी है। नागपट्टनम में इस दौरान 6.3 सेमी, कराईकल में 8.6 सेमी और चेन्नई में 8.9 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने गुरुवार को भी प्रभावित इलाके के लोगों से घर में रहने की अपील की है।

IMD के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में गुरुवार को भी तेज बारिश के आसार हैं। राहत और बचाव के काम में नौसेना का जहाज INS ज्योति तमिलनाडु में मौजूद है और INS सुमित्र विशाखापट्टनम से रवाना हो चुका है। तमिलनाडु स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने पुडुचेरी और तमिलनाडु के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तमिलनाडु के 16 जिलों में छुट्‌टी

चेन्नई में कई जगहों पर पावर कट भी किया गया। तमिलनाडु के 16 जिलों में आज भी छुट्टी है। बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। पुडुचेरी में 12 घंटे में बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रवाद और बिजनेस की लड़ाई:एक लाख करोड़ डॉलर के बाजार पर कब्जा जमाने के लिए अंबानी- बेजोस के बीच जंग

Thu Nov 26 , 2020
मु मुंबई. भारत के 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 73 लाख करोड रुपये) के कंज्यूमर बाजार पर हावी होने की लड़ाई अब अदालत में पहुँच चुकी है। इसमें अमेजन इंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बीच छिड़ी जंग ने राष्ट्रवाद का रूप ले लिया है। जबकि इन दोनों कंपनियों की […]

Breaking News