कम कीमत पर बेच रहा था बाइक तीन गिरफ्तार, 4 बाइक जब्त

बाइक चोरी

बडऩगर, अग्निपथ। कम कीमत पर बाइक बेचने वाले को पकडक़र पुलिस ने पूछताछ की तो वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने उस सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोटरसाइकल जब्त की है।

थाना प्रभारी मनीष मिश्र के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि संगम तिराहे पर एक व्यक्ति कम कीमत पर मोटर साइकल बेचने की बात कर रहा है। जिस पर से पुलिस की टीम द्वारा गौतम पिता सुरेश भील (21 साल) निवासी सावरियां कालोनी बडऩगर को पकडा व मोटर साइकल के संबंध में गहन पूछताछ करते हुए। उसके बयान और निशादेही पर 4 मोटर साइकल जब्त की व दो अन्य आरोपी को पकडक़र कुल 1 लाख 25 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

सुरेश के साथी रवि उर्फ गोलू, अर्जुन प्रजापत निवासी शिक्षक कॉलोनी बडऩगर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार मोटर सायकल बरामद कर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक केएस पाल, उप निरीक्षक सुरेन्द्र गरवाल, सहायक उप निरीक्षक दिनेश निनामा, मानसिंग वास्केल, शेतानसिंह डिन्डोर, आरक्षक महेश मौर्य, नितेश रायकवार, रूपेश पर्ले, नगर सैनिक रूपसिंह, अश्विन की भुमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाचरौद-नागदा सडक़ मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील, राहगीर हो रहे परेशान

Tue Oct 5 , 2021
खाचरौद, अग्निपथ। रख रखाव के अभाव में बरसात के चलते खाचरौद-नागदा सडक़ मार्ग जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। इस कारण आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ हे । इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा इस समस्या को नजरअंदाज […]

Breaking News