किसान आंदोलन का 61वां दिन:दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के लिए किसान आज रूट चुनेंगे; महाराष्ट्र के 21 जिलों के किसान मुंबई में जुटे

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 61वां दिन है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर पहली बार किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे, क्योंकि लंबी तनातनी के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को परेड की परमिशन दे दी। किसान आज अपना रूट तय करेंगे। उधर, महाराष्ट्र के 21 जिलों के किसान आज मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन के लिए जुटे हैं। वे कृषि कानूनों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भी देंगे। उनके प्रदर्शन में NCP चीफ शरद पवार भी शामिल हो सकते हैं।

देशभर के किसान दिल्ली पहुंच रहे
26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए देश भर से किसान दल दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा को सिंघु और टीकरी से करीब 64 किलोमीटर और गाजीपुर बॉर्डर से 46 किलोमीटर की परेड निकालने की परमिशन दी गई है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, ‘हमें लगता है कि ट्रैक्टर रैली की इजाजत जिस तरह दी गई है, वह सही नहीं है। हम ओल्ड रिंग रोड पर रैली निकालना चाहते हैं, लेकिन हमें शर्तों के साथ जिन इलाकों से गुजरने की परमिशन मिली है, उनका ज्यादातर हिस्सा हरियाणा में आता है। हम पुलिस से बात कर तय करेंगे कि फाइनली किस रूट से रैली निकालेंगे।’

पाकिस्तान से गड़बड़ी फैलाने की साजिश
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे 308 सोशल मीडिया अकाउंट ट्रेस किए गए हैं, जिनका इरादा किसान रैली में गड़बड़ी फैलाना है। ट्रैक्टर परेड गणतंत्र दिवस कार्यक्रम खत्म होने के बाद शुरू होगी। इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार है। प्रदर्शन के लिए 365 दिन हैं, ताकत किसी भी दिन दिखा सकते हैं।

किसानों का दावा- परेड में 2 लाख ट्रैक्टर शामिल होंगे
किसान यूनियनों ने दावा किया है कि दिल्ली में किसान परेड में करीब 2 लाख ट्रैक्टर हिस्सा लेंगे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और UP समेत दूसरे राज्यों से भी किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब के कई शहरों में परेड की रिहर्सल की गई है। किसान संगठन एक ट्रैक्टर पर 5 लोगों को ही बैठने की इजाजत देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘गण’ और ‘तंत्र’ का सफर, अब चुनौती भरा

Mon Jan 25 , 2021
मेरे भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर देश की 135 करोड़ की जनमैदनी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। 21वीं सदी का यह गणतंत्र दिवस बहुत सारे मायनों में अन्य गुजरे गणतंत्र दिवसों की तुलना में कुछ अलग हटकर है। बीता साल 2020 पूरे धरती के साथ भारतवासियों के लिये भी […]

यह भी पढ़ें

Breaking News