कुलगाम में लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में स्टेट पुलिस और 34 राष्ट्रीय राइफल्स ने एक संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। आातंकियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सेना ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंक के पास से विस्फोटक सामग्री और हथियार भी बरामद हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लश्कर के गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के रिजल्ट के बीच कुलगाम जिले में आतंकवादियों की पुलिस और सुरक्षा बलों से मुठभेड़ हुई थी।

13 दिसंबर, 2020 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मुठभेड़ हुई थी इस दौरान पाकिस्तान के आतंकवादियों को मार गिराया गया था। ये घटना तब हुई थी जब तीन आतंकवादियों का एक समूह सीमा पार कर शोपियां जा रहा था। वहीं 9 दिसंबर को भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों को टिकेन गांव में 3 आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी। घंटों तक चले मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में तीनों आतंकी मार गिराए थे।

यह भी पढ़ें : नाइजीरिया में बड़ा आतंकी हमला 70 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाइजीरिया में बड़ा आतंकी हमला, 70 की मौत

Sun Jan 3 , 2021
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में हुए एक आतंकवादी हमले में 70 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने माली की सीमा पर स्थित दो गांवों पर हमला कर 70 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में 20 से ज्यादा लोग […]

Breaking News