खिंचतान: बार अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाए, उपाध्यक्ष को सौंपी कमान

त्रिवेदी बोले निर्वाचित हूं,कोई नहीं हटा सकता

उज्जैन,अग्निपथ। मंडल अभिभाषक संघ में काफी समय से चल रही खिंचतान बुधवार को सार्वजनिक हो गई। सचिव प्रकाश चौबे ने अध्यक्ष रविंद्र त्रिवेदी को कार्यकारणी द्वारा हटाने का दावा किया। वहीं त्रिवेदी ने इसे अवैध बताते हुए अभिभाषकों की गरीमा के विरुद्ध कार्य बताया।

मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव को साल भर भी नहीं हुआ कि पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्य व अध्यक्ष त्रिवेदी आमने सामने आ गए। इसी के चलते बुधवार को बार एसोसिएशन के कार्यालय में कार्यकारणी पदाधिकारियों ने बैठक की। बाद में सचिव चौबे ने दावा किया कि 17 में से 13 पदाधिकारियों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर त्रिवेदी को हटा दिया।

उन्होंने उपाध्यक्ष नितिन जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना बताते हुए डीजे सहित प्रमुख अधिकारियों को इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया। दूसरी ओर त्रिवेदी ने इसे गलत बताते हुए अभिभाषकों की गरीमा को ठेस पहुंचाना बताया है।

चुनाव से पहले गेम

गौरतलब है कि बार एसोसिएश में एक साल के लिए पदाधिकारी का चुनाव होता है। गत वर्ष 27 सितंबर को चुनाव हुए थे। 5 अक्टॅूबर को निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला था। पून: सितंबर माह में चुनाव होना है। ऐसे में हुई उठापटक को लेकर अभिभाषकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

आठ साल पहले हुआ था ऐसा

बताया जाता है कि बार एसोसिएशन में सदस्यों द्वारा अध्यक्ष को हटाने की घटना करीब 8 साल पहले भी हुई थी। उस समय तात्कालीन अध्यक्ष विनय ओझा को हटाकर जोशी को जि मेदारी सौपी गई थी।

इनका कहना है ..

मैं निर्वाचित अध्यक्ष हू. कार्यकारणी को मुझे हटाने का अधिकार नहीं है। कुछ सदस्यों ने जबरन बैठक कर मनमानी की। यह अभिभाषकों की गरीमा के खिलाफ है। -रविंद्र त्रिवेदी,अध्यक्ष बार एसोसिएशन

अध्यक्ष किसी की नहीं सुन मनमानी कर रहे थे। आज बैठक होने से भी वह आक्रोशित हो गए। पदाधिकारी व सदस्यों ने अपने अधिकार का उपयोग कर उन्हें हटाकर नया अध्यक्ष चुन लिया – प्रकाश चौबे,सचिव बार एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओएचई टूटी, 4 ट्रेन निरस्त, एक शार्ट टर्मिनेट

Wed Aug 10 , 2022
उज्जैन। रतलाम रेल मंडल में दिल्ली-मुंबई रूट पर रतलाम और नागदा के बीच रूनखेड़ा-बांगरोद रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई (बिजली के तार) टूट जाने की वजह से करीब 5 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। ओएचई ब्रेक डाउन की वजह से रतलाम मंडल की 4 ट्रेनों को निरस्त करना […]
रेलवे लाइन रेल सफर

Breaking News