गृहमंत्री मिश्र ने पूछा कांग्रेस लव जिहाद विधेयक के पक्ष में या विरोध में स्पष्ट करें

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लव जिहाद को लेकर बनने वाले कानून और विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में लाने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये बताए कि वो इस विधेयक के पक्ष में हैं या खिलाफ में।

नरोत्तम ने कहा कि ‘ धर्म स्वातंत्रय विधेयक 2020 में अमेंडमेंट किए गए हैं। लव जिहाद धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है। कोई भी जबरदस्ती, लालच, प्रलोभन देकर विवाह करता है, तो 5 साल का कठोर कारावास होगा। ऐसी शादी अमान्य हो जाएगी। इसे संज्ञेय और गैर जमानती अपराध माना जाएगा।’

भाजपा के लिए गीता, गंगा, गौ माता, तीन शुभ दाता हैं, इसलिए गौ कैबिनेट बनाई गई है। कांग्रेस सरकार 15 महीने बातें करती रही, 15 गौशाला नहीं बनाईं। इसके बाद जो प्रगति की, वो शिवराज सरकार ने की।

कमलनाथ को गौधन क्या है, ये पता भी नहीं होगा

कमलनाथ के जन्मदिन पर सुंदरकांड के आयोजन को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस का सॉफ्ट हिन्दुत्व नहीं सिर्फ स्टंट है। ये सिर्फ चुनाव के वक्त ही करते हैं। राहुल गांधी कभी दिवाली, भाईदूज मनाते दिखे क्या? आज तक नहीं देखा होगा। कमलनाथ जी को मालूम ही नहीं होगा कि गौधन क्या होता है।’

अब कमलनाथ ट्वीट पर ही मिलेंगे

कमलनाथ पर चुटकी लेते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘ कमलनाथ जी परिणाम आने के बाद से कहां है, अब वो सिर्फ ट्वीट पर ही मिलेंगे। चिदंबरम भी कह रहे हैं कि जमीन पर कांग्रेस नहीं बची है। कांग्रेस अगर गांधी परिवार को छोड़ेगी तो नुकसान, गांधी परिवार कांग्रेस को छोड़ेगा, तो नुकसान है। दोनों स्थितियों में नुकसान तय है।’

कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है

गृहमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपनाती है। इसी कारण हाशिए पर जा रही है। अभी भी समझ नहीं आ रहा है। देश तोड़ने, समाज को बांटने की बात जहां पर आई होगी, वहां राहुल गांधी या कांग्रेस मिलेगी, लेकिन हम देश के साथ हैं और उसे तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ हैं। हम किसी आतंकवाद का समर्थन नहीं करते।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इमरान खान ने छोड़ी एक्टिंग

Wed Nov 18 , 2020
मुंबई। आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है।इमरान खान के दोस्त एक्टर अक्षय ओबेरॉय ने इस बात का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में अक्षय ने कहा, ‘बॉलीवुड में मेरे बेस्ट फ्रेंड इमरान खान हैं, जो कि […]

Breaking News