चाय बनाते समय गैस चूल्हे में विस्फोट मकान की दीवार हुई क्षतिग्रस्त, वृद्ध झुलसा

जावरा, अग्निपथ। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के जेठाना गांव में शुक्रवार की सुबह चाय बनाते समय गैस चूल्हे में ज़ोरदार धमाका होने से एक बुजुर्ग बुरी तरह से झुलस गया। धमाके से मकान की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में घायल अवस्था में परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

दरसल- शुक्रवार सुबह चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे जलाते समय चूल्हे में जोरदार विस्फोट हो गया। इससे चूल्हे के टुकड़े-टुकड़े हो गए व मकान की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चूल्हे से निकली लपटों से बुजुर्ग झुलस गया। उसे जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जेठाना की नई आबादी स्थित निवासी 60 वर्षीय मन्नालाल पुत्र भेरूलाल शुक्रवार सुबह ने अपने मकान में चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हे का बटन चालू कर लाइटर से चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तभी चूल्हे मे जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोर था कि मकान की आगे की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विस्फोट से उठी आग की लपेट की चपेट मे आने से मन्नालाल के हाथ, पैर, चेहरा व शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया। जल गये। जोरदार हुवे धमाके की आवाज सुनकर दूसरे कमरे मे सो रहे भानेज राहुल व रिश्तेदार लीलाबाई तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व जैसे तैसे आग बुझाकर मन्नालाल को बाहर निकाल कर लाये।

परिजनों, पड़ोसियों की मदद से तत्काल मन्नालाल को जावरा अस्पताल ले गये, जहा मन्नालाल का इलाज चल रहा है। कालूखेड़ा थाने का पुलिस व पटवारी मौके पर पहुंचे। पटवारी ने पंचनामा बनाया। पुलिस अनुसार मामले की जांच की जा रही है। गैस टंकी लीकेज होने से आग लगने की घटना होती रहती है लेकिन गैस चूल्हे में विस्फोट होने का यह पहला मामला सामने आया है। चूल्हे में विस्फोट कैसे हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक चालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार

Fri Sep 9 , 2022
धार, अग्निपथ। इन्दौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड तिरला फाटे पर मोटर सायकल चालक के साथ हुई लूट का टांडा पुलिस ने 20 दिन बाद खुलासा कर दिया। आरोपी ने ग्राम जामदा-भूतिया गैंग के अपने दो और साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी। दरअसल 19 अगस्त को फरियादी पीयूष पाण्डे […]

Breaking News