चुनाव में पक्षपात करते मिले अधिकारी तो 6 माह तक की सजा-कलेक्टर

बडऩगर,अग्निपथ। पंचायत एवं नगरीय निकायो के निर्वाचन में अधिकारी कर्मचारी को निष्पक्षता पूर्वक निर्वाचन का कार्य करना है। निर्वाचन के कार्य में निष्पक्ष रहने के साथ- साथ निष्पक्षता दिखना भी चाहिए। निर्वाचन में जिन लोगों की ड्यूटी लगी है वे यदि किसी भी प्रकार का पक्षपात करते हुए पाए जाते हैं तो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उन्हें 6 माह तक की सजा हो सकती है।

यह बात उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में क्षेत्र के पंचायत निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें विस्तृत दिशा निर्देश देते हुए कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एसडीएम सुश्री निधि सिंह, एसडीओपी सुश्री पुष्पा प्रजापति, तहसीलदार सुदीप मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बडऩगर जनपद के पंचायत निर्वाचन के लिए ग्राम झलारिया एवं ग्राम चिकली में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में ये दिये दिशा निर्देश

  • सभी सेक्टर अधिकारी संवेदनशील मतदान केंद्रों का एवं आवंटित अन्य मतदान केंद्रों का अनिवार्य रूप से मतदान के पूर्व एक बार भ्रमण करें एवं समस्याओं से अपने क्षेत्र के एसडीएम को अवगत कराएं।
  • जिन मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए व्यवस्थित रास्ता नहीं है वँहा रास्ता ठीक करवाये व मतदान केंद्रों पर तुरंत रैंप बनाने की कार्यवाही की जाए।
  • सभी मतदान केंद्रों पर इमेरजेंसी लाइट , निर्बाध विद्युत आपूर्ति व पंखे की व्यवस्था की जाए। बारिश में छत टपकनी नहीं चाहिए। सभी टीन शेड वाले मतदान केंद्रों पर पॉलिथीन का आवरण लगाया जाए तथा सीमेंटेड छत वाले मतदान केंद्रों की मरम्मत करवाई जाऐ।
  • मतदान केंद्र के बाहर मतदान केंद्र का नाम लिखा होना अनिवार्य है।
  • जिन मतदान केंद्रों के मार्ग में पानी भर जाता है, वहां पर मिट्टी मुरम डालकर रास्ता बनाया जाए।
  • सभी सेक्टर अधिकारी अपने – अपने मतदान दलों के साथ संपर्क में रहें।
  • सामग्री वितरण के समय मतदान दल के साथ रहे व एक दिन पूर्व यह सुनिश्चित करें कि सामग्री में कोई कमी ना रहे।
  • रूट प्लान पर निरंतर निगरानी रखें पोलिंग पार्टी के मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद निरीक्षण करें व दिशा निर्देश जारी करें।
  • मतदान प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व सब कुछ व्यवस्थित हो जाए यह सुनिश्चित करें।
  • तय समय पर मतदान प्रारम्भ हो यह सुनिश्चित किया जाए।
  • मतदान के पूर्व मौजूद सभी पोलिंग एजेंटों को खाली मत पेटी दिखाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रचार में झलकी नाथू की नाराजगी विधायक वीरसिंह, वाल सिंह से

Fri Jun 17 , 2022
 झाबुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार अब परवान चढऩे लगा है। मानसून ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। गैर दलीय आधार पर हो रहे इन चुनावों में राजनीतिक दलों का सीधा-सीधा हस्तक्षेप है। सरपंच से लेकर जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए दोनों ही दलों ने पैनल […]

Breaking News